महिला एशिया टी-20 कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव टी-20 इंटरनेशनल में गेंदबाजों की आईसीसी की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी हैं।
उन्होंने इस टूर्नामेंट में 9.14 के औसत से सात विकेट लिए और नवीनतम रैंकिंग चार्ट पर मेगन स्कट और लेघ कास्पेरेक के बाद आ गयी है।

वहीं पाकिस्तान के अनाम अमीन अभी पांचवें पायदान पर आ गयी है जिससे आगे हेले मैथ्यूज है। उनके कुल 589 अंक हैं। इस एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश की महिला टीम ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम कर दिया।
हालाँकि, इस फाइनल मुकाबले भारत की तरफ से पूनम यादव ने 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे, लेकिन बांग्लादेशी महिला टीम ने आखिरी गेंद पर यह मुकाबला जीत खिताब अपने नाम कर दिया।
बांग्लादेश टीम में रुमाना अहमद ने पूरे टूर्नामें में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए काफी अपनी टीम को खिताब जिताया है। रुमाना ने फाइनल में भारत के खिलाफ पहले तो अच्छी गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर दो विकेट लिए तो इसके बाद बल्लेबाजी में भी 23 रनों की पारी खेली।

इस प्रकार रुमाना अहमद अभी आईसीसी के गेंदबाजी रैंकिंग में 20वें पायदान पर है तो ऑलराउंडर की लिस्ट में ये अभी 12वें स्थान पर बनी हुई है।
52 रनों की औसत से चार पारियों में 156 रनों के साथ टूर्नामेंट को समाप्त करने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर अभी मिथली राज के बाद बनी हुई है। मिथाली राज के अभी 584 अंक के साथ सातवें नम्बर पर है और हरमनप्रीत कौर अभी 573 अंकों के साथ 8वें पायदान पर कायम है।
वहीं सुजी बेट्स शीर्ष स्थान पर हैं और मेग लैनिंग और बेथ मूनी दूसरे और तीसरे नंबर पर बनी हुई है। तो स्मृति मंधाना नौवें पायदान पर चली गई है।

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दोनों ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत खिताब अपने नाम नहीं कर पाया।
The post आईसीसी की महिलाओं की टी20 रैंकिंग में गेंदबाज पूनम यादव ने लगाईं लंबी छलांग, जाने किसने जमाया है टॉप पर कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.