Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज दूसरे टी-20 मैच में इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

डबलिन। भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज यहां पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

पहले मैच में मेजबान टीम आयरलैंड को 76 रन से शिकस्त देने वाली भारतीय टीम इस मैच में उन खिलाडिय़ों को मौका दे सकती है जिन्हें पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

इस मैच में पहले मैच में 97 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को विश्राम दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो केएल राहुल शिखर धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं।

वहीं मैच में दिनेश कार्तिक को भी मौका मिल सकता है, जिन्हें पहले मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। मनीष पांडे को बल्लेबाजी के लिए ऊपरी क्रम में भेजा जा सकता है।

टीम में परिवर्तन के कयास विराट कोहली की उन बातों से लगाया जा सकता है जिसके तहत उन्होंने कहा कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले चार टी-20 मैचों के दौरान भारतीय टीम में प्रयोग किए जाएंगे। इसके तहत जिन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है उसे ऊपर भेजकर ये मौका दिया जा सकता है।

भारतीय टीम ने बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में 76 रन से आयरलैंड पर जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने अपने 100वें टी-20 मैच में पांच विकेट पर 208 रन का पहाडऩुमा स्कोर खड़ा किया था।मेजबान टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर केवल 132 रन ही बना सकी थी।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

आयरलैंड: गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बलबीरनी, पीटर चेस, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, एंडी मैकब्राइन, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोएन्टर, बॉयड रैंकिन, जेम्स शैनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन।