क्रिकेट हमेशा से ही अनिश्चिताओं का खेला माना जाता है. ऐसे ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच के दौरान भी देखा गया था जब इंग्लैंड की टीम एक समय 500 रन के करीब पहुँच गई थी. वही अब ऐसा कुछ कारनामा देखने को महिला क्रिकेट में भी मिला है.
न्यूजीलैंड की महिला टी20 टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी 20 इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बना लिया लेकिन यह रिकॉर्ड अगले चार घंटे में ही टूट गया.
जानिए क्या हुआ ख़ास
England have finished on 250/3, breaking the world record for the highest women's T20I innings set earlier today by the @WHITE_FERNS! What a performance!
Can South Africa chase this down?#ENGvSA LIVE
https://t.co/JCOiX3fawP pic.twitter.com/F295ljHlH1
— ICC (@ICC) June 20, 2018
इंग्लैंड में इस समय तीन देशों की महिला टी20 त्रिकोणीय सीरीज चल रही है जिसमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भाग ले रहीं थीं जिसमें हर टीम को एक दिन में दो मैच खेलने थे. टॉनटन में एक ही दिन दक्षिण अफ्रीका के दो मैच थे एक न्यूजीलैंड से और दूसरा इंग्लैंड से.
बुधवार को हुए इन मैचों के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक ही विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 216 रन बना डाले जो अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर था. लेकिन यह रिकॉर्ड केवल कुछ ही घंटों तक कायम रह सका, क्योंकि दूसरे ही मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए केवल तीन विकेट के नुकसान पर 250 रन ठोंक डाले और न्यूजीलैंड का बनाया हुआ रिकॉर्ड तोड़ डाला.
इंग्लैंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया. इस दौरान उकी तरफ से टैमी बिएमोंट ने 116 रन और डानी व्याइट के 56 रनों के साथ पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की. विएमोंट ने केवल 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया जो कि महिला टी20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक रहा.
इससे पहेल डेनड्रा डॉटिन ने केवल 38 गेंदों में ही 2010 में शतक बनाया था. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करते हुए दक्षिण अफ्रीका को केवल 129 रनों पर रोककर 121 रनों की जीत हासिल की जो एक रिकॉर्ड है.
The post पुरुषों के बाद इंग्लैंड की महिला टीम ने दिखाया दम, टी-20 में बना डाला ऐसा रिकॉर्ड जिसके आस-पास नही है भारत appeared first on SportzWiki Hindi.