Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिद्दार्थ कौल को कभी धोनी ने किया था निराश मगर दूसरे टी-20 मैच में दी दुगनी ख़ुशी

आयरलैंड के साथ दो टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 143 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. वहीं कप्तान विराट कोहली ने अपने कहे के मुताबिक आयरलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टी20 मु​काबले में अंतिम ग्यारह में बदलाव किया. इस दौरान तेज गेंदबाज सिद्दार्थ कौल को भारत के 75वें टी20 खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया गया.

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए सिद्दार्थ कौल ने अपनी शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है. बीते आईपीएल सीजन में भी सिद्दार्थ ने अपनी घातक गेंदबाजी दिखाई. इसी को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है.

धोनी ने सौंपी डेब्यू कैप 

मैच से पहले महेंद्र सिंह धौनी ने सिद्धार्थ कौल को डेब्यू कैप सौंपी. इस दौरान सिद्दार्थ कौल जब धोनी से कैप ले रहे होंगे तो उन्हें एक 2017 के आईपीएल का एक मैच ज़रूर याद आया होगा जब धोनी ने उन्हें निराश कर दिया था. हालांकि सिद्दार्थ कौल धोनी को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताते हैं. ऐसे में अपने पसंदीदा से खिलाड़ी से डेब्यू कैप लेना उनके लिए शानदार रहा.

2017 में धोनी ने सिद्दार्थ को कर दिया था मायूस 

आईपीएल 2017 में पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए महेंद्र सिंह धौनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे किफायती और जबरदस्त गेंदबाजों में से एक सिद्धार्थ कौल की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ दी थी. इस मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे सिद्दार्थ जब धोनी के सामने एक ओवर करने आए तो धोनी ने उनके एक ओवर में 15 रन जुटाए.

हालांकि, कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धौनी मैच खत्म होने के बाद सिद्धार्थ कौल के पास गए थे और उनका हौसला बढ़ाया था.धोनी ने सिद्दार्थ की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा था कि ”तू अच्छी गेंदबाजी कर रहा है, स्पीड बढ़ गई है तेरी और यॉर्कर्स भी अच्छे डाल रहा है. ऐसे ही शार्प बॉल करता रह”

 

The post सिद्दार्थ कौल को कभी धोनी ने किया था निराश मगर दूसरे टी-20 मैच में दी दुगनी ख़ुशी appeared first on SportzWiki Hindi.