Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

"मैं उसी गति से गेंदबाजी करूंगा जो मैं अब तक टी20 में करता हूँ" : राशिद

खेल डेस्क। अफगानिस्तान को भारतीय टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 14जून से खेलना है और अभी अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ टी 20 मैचों की सीरीज खेल रही है और अफगानिस्तान के स्पिनर रशीद खान ने टेस्ट मैच के लिए रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

19 साल के राशिद दुनिया का सबसे खतरनाक लेग स्पिनर है और उन्होंने आईपीएल में अभी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है लेकिन उनकी टीम को 10 दिनों बाद ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है हालांकि इस एकमात्र टेस्ट मैच भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे उनकी अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे कप्तानी का भार सँभालते नजर आएंगे।

विश्व के नंबर 1 टी20 गेंदबाज राशिद ने बताया कि "एक टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते ओडीआई और टी -20 खेलना बहुत अलग नहीं है।"मैंने जो भी अवसर प्राप्त किए हैं, उसमें मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर मैं टेस्ट के बारे में सोचने में अपनी गेंदबाजी में बदलाव करता हूं, तो यह मेरे लिए अच्छा नहीं होगा। मैं उसी गति से ही गेंदबाजी करूंगा जो मैं अब तक गेंदबाजी कर रहा हूं"।