ब्रिजटाउन। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। इस दिन दोनों ही टीमों की ओर से कुछ 20 विकेट गिरे।
इस टीम के खिलाफ इंग्लिश दौरे का सफल आगाज करने उतरेगी भारतीय टीम
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इस मैच में श्रीलंका ने शानदार वापसी की है। अब उसके पास इस मैच को जीतकर शृंखला 1-1 से ड्रॉ करवाने का अच्छा मौका है। मेजबान टीम को इस मैच को जीतने के लिए अब केवल 63 रन की दरकार है, लेकिन उसके केवल पांच विकेट ही बचे हैं।
तीसरे दिन श्रीलंका ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 99 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन उसकी पूरी टीम 154 रन पर ढेर हो गई। उसकी ओर से निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्याद 42 रन बनाए जबकि मेजबान की ओर से कप्तान जैसन होल्डर ने चार, शेनोन गैब्रियल ने तीन और केमार रोच ने दो विकेट हासिल किए।
भारतीय कप्तान विराट का जलवा बरकरार, वनडे रैकिंग में शीर्ष पर काबिज
कार्यवाहक कप्तान सुरंगा लखमल और कासुन रजीता की घातक गेंदबाजी के सामने पहली पारी में 204 रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की टीम हालांकि दूसरी पारी में केवल 93 रन पर ढेर हो गई।
OMG: गांगुली ने विराट के लिए बोल दी ये बात की शायद अब दोनों के बीच नहीं रहे...
उसके केवल चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। केमार रोच ने सर्वाधिक नाबाद 23 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से लखमल और रजीता ने तीन-तीन जबकि लाहिरू कुमारा ने दो विकेट हासिल किए।
अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को कराया अभ्यास, शास्त्री से टिप्स लेते आए नजर
मेजबान श्रीलंका को 144 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 81 रन बनाए हैं और वह लक्ष्य से अभी 63 रन दूर है। जीवन मेंडिस 25 रन बनाकर कर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज की ओर जैसन होल्डर ने दूसरी पारी में भी चार विकेट झटके हैं।