Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी की जगह कार्तिक को दिया जा सकता है दूसरे टी-20 मैच में मौका, राहुल का खेलना तय

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम आज अपना दूसरा व अंतिम टी-20 मैच खेलने उतरेगी. पहले मैच में जीत दर्ज करने के बावजूद आज भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस ओर इशारा पहले मैच के बाद ही कप्तान विराट कोहली ने कर दिया था.

बता दें, पिछले मैच में केएल राहुल और दिनेश कार्तिक को मौका नहीं मिलने पर फैन्स ने विराट और टीम मैनेजमेंट को जमकर ट्रोल किया था. इस वजह से आज के मैच में ईद दोनों खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

यह खबर इसलिए और पुख्ता हो जाते है क्योंकि दूसरे मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और केएल राहुल भी नेट में नजर आए.

राहुल ने कोहली और धोनी के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास किया, वहीं कार्तिक विकेटकीपिंग का अभ्यास करते दिखे. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद कप्तान कोहली कार्तिक को दूसरे मैच में मौका दें.

गौरतलब है कि पहले टी20 मैच में जीत के बाद कोहली ने कहा था कि वो आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में बैंच स्ट्रैंथ का परीक्षण करना चाहेंगे. मुमकिन है कि कोहली डबलिन में होने वाले दूसरे टी20 मैच में धोनी को आराम देकर कार्तिक को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खिलाएं. साथ ही मनीष पांडे की जगह केएल राहुल को एक मौका दिया जा सकता है.

बुमराह के खेलने की उम्मीद कम

आज शाम होने वाले इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक और बदलाव संभव है। पहले टी20 मैच के आखिरी ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे. ऐसे में उनकी जगह सीनियर गेंदबाज उमेश यादव को मौका मिल सकता है.

फील्डिंग पर भारतीय टीम का खास ध्यान

पहले टी20 मैच में भारत और आयरलैंड दोनों ही टीमों की तरफ से कैच छोड़ गए थे. जिसका मुख्य कारण तेज हवा थी, दूसरे टी20 से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग कोच श्रीधर की मदद से कैच पकड़ने का जमकर अभ्यास किया.

The post धोनी की जगह कार्तिक को दिया जा सकता है दूसरे टी-20 मैच में मौका, राहुल का खेलना तय appeared first on SportzWiki Hindi.