भारत को इंग्लैंड के कठिन दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलने है और पहला मुकाबला आज अर्थात 27 जून को डबलिन में खेला जाने वाला है, जिसको लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है, कि विराट कोहली और कंपनी को आयरलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
भारतीय टीम यहाँ यूके 24 जून को ही पहुँच चुकी है और कड़ा प्रैक्टिस कर रही है। आज रात खेला जाने वाला यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए 100वां टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। साथ ही इस मैच में कप्तान विराट कोहली 17 रन बनाते ही दो टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले तीसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन जायेंगे।

इंडिया टीवी के साथ बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है,
“इंग्लैंड श्रृंखला से पहले भारत के लिए आयरलैंड के खिलाफ खेलना अच्छा अभ्यास होगा। आयरिश खिलाड़ी भारत को अच्छा जवाब दे सकते हैं। भारत को आयरलैंड को हल्के रूप से नहीं लेना चाहिए.”
उन्होंने कहा,
“100 वें टी-20 इंटरनेशनल मैच तक की यात्रा भारतीय टीम के लिए काफी प्रभावशाली रही है, क्योंकि हमने 2007 में उद्घाटन विश्व टी-20 जीता था। हमने टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीमों को हराया था, जहां हमें अंडरडॉग्स माना जाता था।”

39 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच साल 2006 में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ खेला था, जो भारत का उद्घाटन मैच था और उसमें जीत हासिल की थी।
सहवाग ने आगे बात करते हुए कहा है,
“भारत को उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेलना चाहिए जो वे तीन वनडे और तीन टी-20 के लिए इंग्लैंड के खिलाफ योजना बना रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए यह किसी प्रैक्टिस से कम नहीं होगा, लेकिन हल्के में बिलकुल नहीं लेना चाहिए।”

बल्लेबाजी क्रम के बारे में बात करते हुए सहवाग ने कहा कि
“रोहित शर्मा और शिखर धवन (बाएं-दाएं संयोजन) को भारत के लिए पारी की शुरुआत करनी चाहिए। जबकि इसके बाद लोकेश राहुल को नंबर 3 पर और कप्तान विराट कोहली नंबर 3 पर आना चाहिए।”
इस प्रकार आज देखा जाएगा कि भारतीय टीम किन खिलाड़ियों के साथ उतरती है, क्योंकि लगभग सभी एक अच्छी फॉर्म में है, लेकिन 11 खिलाड़ियों को ही मौका मिल पायेगा।
यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाने वाला है, जिसका प्रसारण सोनी टेन के चैनलों पर किया जाएगा।
The post आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 से पहले सहवाग ने टीम इंडिया को दी चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.