Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

….तो क्या आने वाले समय में टी-20 क्रिकेट में इन खिलाड़ियों से भरी होगी प्लेइंग इलेवन?

क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डिंग के रूप में तीन अलग-अलग विभाग होते हैं। हर विभाग में अपनी काबिलियत के अनुसार खिलाड़ी प्रदर्शन करते हैं। लेकिन इन सबके बीच जो खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभागों में अपनी उपयोगिता दिखाए उसका सबसे खास महत्व नजर आता है।

टी-20 क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की बढ़ती उपयोगिता

जब से टी-20 क्रिकेट का फॉर्मेट अस्तित्व में आया है तब से ऑलराउंडर्स का महत्व हर कोई जानने लगा है। एक ऐसा खिलाड़ी जो अपने चार ओवर के कोटे में अपनी टीम के लिए उपयोगी गेंदबाजी कर दे और बल्लेबाजी के दौरान वही खिलाड़ी कुछ ही गेंदो में अपनी टीम की नैया को पार लगा दे।

Best spinners of IPL history

आईपीएल में भी छाए रहे कई ऑलराउंडर्स 

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में ऑलराउंडर्स का महत्व खास तौर पर देखा गया। आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेल रहे ऑलराउंडर्स आन्द्रे रसेल, सुनील नरेन, हार्दिक पंड्या, कृष्णप्पा गौथम, ड्वेन ब्रावो आदि कई  गेंदबाज नजर आए तो अपनी टीम के लिए गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान करने में कामयाब रहे जिससे टीम को बड़ी फायदा पहुंचा।

ऑलराउंडर होने के कारण ही बेन स्टोक्स को मिलती है प्राइज

एक ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम किसी भी टीम के संतुलन को बनाने में सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है। इसी संतुलन के कारण से ही हमें देखने को मिला है कि किस तरह से इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को लेकर नीलामी मेंं फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बेन स्टोक्स जैसे ऑलराउंडर्स खिलाड़ी अपनी टीम को जबरदस्त संतुलन देते हैं जो टीम के जीत की गारंटी बन जाता है।

ऑलराउंडर्स देते हैं टीम को मजबूत संतुलन

टी-20 क्रिकेट में जिस टीम में एक से ज्यादा ऑलराउंडर्स रहते हैं वो टीम विरोधी टीमों पर भारी नजर आती है।  क्योंकि एक ऑलराउंडर्स गेंदबाजी विभाग में मजबूती देता है तो उसी तरह की मजबूती बल्लेबाजी विभाग को देता है। इससे टीम का संतुलन बहुत सही हो जाता है जिससे टीम की सफलता की गारंटी मिलती है।

आने वाले समय में ऑलराउंडर्स पर निर्भर रहेंगी टीमें

ऐसे में हम कह सकते हैं कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में ज्यादातर ऐसे ऑलराउंडर्स को चुनेगी जिससे टीम का बैलेंस बन जाए। तो ऐसे में वो दिन भी दूर नहीं जब इसी बैंलेंस के लिए सभी टीमें अपनी एकादश में ज्यादातर ऑलराउंडर्स को शामिल करें।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ….तो क्या आने वाले समय में टी-20 क्रिकेट में इन खिलाड़ियों से भरी होगी प्लेइंग इलेवन? appeared first on SportzWiki Hindi.