क्रिकेट के इतिहास में बहुत से क्रिकेट दिग्गजों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किये हैं. इसी के साथ ही कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनकी एक गलती उनके करियर पर भारी पड़ चुकी है. इसमें सबसे पहले नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर का. दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ खेले गए मैच में बॉल से छेड़छाड़ करने के कारण उन पर एक साल का बैन लगा दिया गया था.
तैयारियों में जुटे हैं वॉर्नर

लेकिन गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल के लिए बैन हुए पूर्व ऑस्ट्रलियाई उप कप्तान डेविड वार्नर कनाडा टी-20 लीग के साथ मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं. रविवार को कनाडा की ग्लोबल टी-20 लीग के प्लेयर ड्रॉफ्ट का ऐलान हुआ, वार्नर लीग की विनीपेग हॉक्स में ड्वेन ब्रावो और डेविड मिलर के साथ खेलेंगे. वार्नर इस लीग को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें मौका देने के लिए लीग से आयोजकों का शुक्रिया अदा किया है.
कनाडा टी-20 लीग का हिस्सा बनने से हूँ खुश

वार्नर ने लिखा, “ग्लोबल टी-20 कनाडा का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं. इस शानदार टूर्नामेंट के लिए मुझे अपनी टीम में चुनने के लिए विनीपेग हॉक्स का शुक्रिया. इस हफ्ते से नेट में तैयारी शुरू.” दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद से वार्नर क्रिकेट से मैदान से दूर हैं, ऐसे में लीग के शुरू होने से पहले उन्हें काफी प्रैक्टिस करनी होगी. इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
अभ्यास करते दिख रहे हैं वॉर्नर

वॉर्नर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक और फोटो पोस्ट किया था, जिसमें वो न्यू साउथ वेल्स टीम के अपने खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते दिख रहे थे. वॉर्नर ने पोस्ट के साथ लिखा, “न्यू साउथ वेल्स टीम और साथी खिलाड़ियों के साथ वापस जुड़कर अच्छा लग रहा है. शुरुआत दो किलोमीटर की दौड़ से.”
बता दें, कि वार्नर के साथ स्टीव स्मिथ भी इसी लीग के जरिए वापसी करेंगे. स्मिथ ग्लोबल टी-20 लीग में टोरोंटो नेशनल्स के लिए खेलेंगे.
The post डेविड वार्नर ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेलने को लेकर हुए भावुक, इस खास का किया शुक्रिया अदा appeared first on SportzWiki Hindi.



@peternevill @stephen_okeefe