Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टी-20 में आयरलैंड के खिलाफ इस लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी भारतीय टीम

डबलिन। विराट कोहली के नेतृत्व में जब भारतीय टीम शुक्रवार को दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य दो मैचों की इस सीरीज में क्लीन स्विप करने का होगा।

वहीं भारतीय टीम का लक्ष्य दूसरे मैच में भी जीत हासिल कर बढ़े हुए मनोबल के साथ आगे इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने का भी होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड से पहला टी-20 मैच तीन जुलाई को मैनचेस्टर में खेलेगी।

मलेशियन ओपन : श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, सायना नेहवाल बाहर

भारतीय टीम ने बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में 76 रन से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने अपने 100वें टी-20 मैच में पांच विकेट पर 208 रन का पहाडऩुमा स्कोर खड़ा किया था। इसके मेजबान टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर केवल 132 रन ही बना सकी थी। भारत की टी-20 क्रिकेट में यह 62वीं जीत थी।

टी-20: बटलर की रिकॉर्ड पारी की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा (97) और शिखर धवन (74) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। दोनों ने भारत की ओर से टी-20 क्रिकेट में दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी की थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी हुई।

वैसे इस मैच में भारतीय टीम की ओर से कई प्रयोग देखने को मिल सकते हैं। इस बात के संकेत खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले चार टी-20 मैचों के दौरान भारतीय टीम में प्रयोग किए जाएंगे। इसके तहत जिन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है उसे ऊपर भेजकर ये मौका दिया जा सकता है।

अब टी-20 क्रिकेट में ये प्रयोग करना चाहते हैं विराट कोहली

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

आयरलैंड: गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बलबीरनी, पीटर चेस, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, एंडी मैकब्राइन, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोएन्टर, बॉयड रैंकिन, जेम्स शैनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन।