Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में बॉल टेम्परिंग के आरोपी स्टीवन स्मिथ के खेलने को लेकर कुछ ये बोल गया दिग्गज क्रिकेटर

क्रिकेट जगत में अब एक और टी-20 लीग के लिए तैयार है। ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के लिए टीमों को अंतिम रूप दिया गया है। टूर्नामेंट के प्रमुख आकर्षणों में से एक क्रिकेट मैदान पर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी होगी। स्टीव स्मिथ टूर्नामेंट में टोरंटो नेशनल्स के लिए खेलने के लिए तैयार है। नेशनल्स के सेटअप में, एक हांगकांग का सितारा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ से मिलने का इंतजार कर रहा है। उसका नाम निजाकत खान है।

निजाकत खान और हांगकांग टीम के कप्तान बाबर हयात हांगकांग के दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में जगह बनाई है । जबकि हयात का खेलना अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है क्योंकि अभी वो चोटिल है। उनके अंगुली में चोट लगी हुई है इस कारण देखने वाली बात रहेगी कि ये फिट हो पाते है कि नहीं।

हालाँकि निजाकत बड़े स्तर पर अपना कौशल दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एससीएमपी के अनुसार, उन्होंने कहा है कि वह स्टीव स्मिथ जैसे बड़े खिलाड़ी के साथ खेलने की उम्मीद कर रहे हैं।

“दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ खेलना मेरे लिए बहुत ख़ास रहेगा, निजाकत ने कहा है। इन्होंने यह भी कहा है कि “मेरा स्टीव स्मिथ के साथ खेलना बहुत भाग्यशाली रहेगा।”

आगे बोलते हुए, निजाकत खान ने अपने क्रिकेट के विकास में उनके योगदान के लिए कैरिबियाई ऑलराउंडर डैरेन सैमी को भी श्रेय दिया। निजाकत ने हांगकांग टी20 ब्लिट्ज में होम जेडी जगुआर के लिए डैरेन सैमी के साथ खेले है। निजाकत ने दोहराया कि कनाडा में लीग उनके जैसे खिलाड़ियों के प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा तरीका है।

“डैरेन सैमी ने मेरी बहुत मदद की है और मैं वास्तव में उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं क्रिकेट हांगकांग के समर्थन की भी सराहना करता हूं। यह दिखाने का एक शानदार अवसर है कि विश्व मंच पर हांगकांग के क्रिकेटर क्या कर सकते हैं। खुद को साबित करने का यह एक अच्छा मौका है, “निजाकत ने कहा है।

हांगकांग की टीम भारत में सितम्बर महीने में एशिया कप के लिए क्वालीफायर मैच खेलेगी जिनके सामने मलेशिया, नेपाल, ओमान, सिंगापुर, यूनाईटेड अरब अमीरात जैसी टीमें होंगी।

The post ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में बॉल टेम्परिंग के आरोपी स्टीवन स्मिथ के खेलने को लेकर कुछ ये बोल गया दिग्गज क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.