स्पोर्ट्स डेस्क:इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराकर एक नया इतिहास रच दिया था। इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज के एक भी मैच में आॅस्ट्रेलिया को अपने उपर हावी नहीं होने दिया था। मौजूदा ICC की ODI रैंकिंग की नंबर-1 टीम इंग्लैंड ने आॅस्ट्रेलिया को 5 मैचों की सीरीज में हराकर कई नए रिकॉर्ड बनाए है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बना कर इंग्लैंड टीम ने वन डे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
5 मैचों में हारने के बाद आॅस्ट्रेलिया इन दिनों ICC रैंकिंग में छठे स्थान पर जा पहुंची है। आॅस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों पर बैन लगने के बाद इस टीम का प्रदर्शन दिनों दिन खराब होता जा रहा है। इस सीरीज को हारने के बाद अब टी-20 में के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी है।इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर के 61 रन और एलेक्स हेल्स की 49 रनों की तूफानी पारी से ऑस्ट्रेलिया को 222 रन का लक्ष्य दिया था।
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आॅस्ट्रेलिया 193 रन पर आॅल आउट हो गई।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर को इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता देना आॅस्ट्रेलिया के लिए गलत साबित हुआ। अब इंग्लैंड का भारत के साथ इंग्लैंड के साथ तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। कल भारत ने अपने पहले टी20 मैच में आयरलैंड को 76 रन से हराकर इंग्लैंड को बता दिया है की वह भी हारने के लिए तैयार रहें। इस समय भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।
Herald