Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेगी आईपीएल से 20 गुना ज्यादा प्राइज मनी

रूस में अगले सप्ताह से शुरू हो रही ‘पैरों की जंग’ में दाव पर सिर्फ फुटबॉल की बादशाहत और 18 कैरेट की चमचमाती सोने की ट्राफी ही नहीं होगी, बल्कि जीतने वाली टीमों पर डॉलर की रिकॉर्ड बरसात भी होने वाली है. रूस में 14 जून से 15 जुलाई तक जब 32 टीमें फुटबॉल के महासमर में टकराएंगी तो अनगिनत इनाम खिलाड़ियों के नाम लिखे होंगे.
फुटबॉल चैंपियनों को आईपीएल से 10 गुना ज्यादा मिलेगा पैसा
फीफा वर्ल्ड कप दुनिया के सबसे ‘अमीर’ टूर्नामेंट्स में शुमार है, इसमें मिलने वाली प्राइज मनी क्रिकेट वर्ल्ड कप, इंडियन प्रीमियर लीग और टेनिस के ग्रैंड स्लैम से काफी आगे है.
फुटबॉल चैंपियनों को आईपीएल विजेता से दस गुना ज्यादा पैसा मिलेगा. इस बार फीफा विश्व कप 2018 में कुल इनामी राशि 79 करोड़ दस लाख डॉलर (791 मिलियन डॉलर यानी 53 अरब रुपये से अधिक) है, जो पिछली बार 2014 में ब्राजील में हुए विश्व कप से 40 प्रतिशत अधिक है.
पहले प्राइज मनी थी काफी कम 
1982 वर्ल्ड कप में कुल प्राइज मनी करीब एक अरब 34 करोड़ रुपये थी, जबकि रूस में होने वाले वर्ल्ड कप में क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंचने वाली टीम को ही एक अरब रुपये से ज्यादा की प्राइज मनी मिल जाएगी.
1982 से पहले के हालात तो और भी ज्यादा खराब थे, लेकिन कोरिया और जापान की संयुक्त मेजबानी में खेले गए 2002 वर्ल्ड कप से खिलाड़ियों और फीफा के मालामाल होने की शुरुआत हुई. इसका कारण वर्ल्ड कप की जबरदस्त लोकप्रियता और प्रायोजकों की भारी भरमार थी.
2002 से बदली फीफा की किस्मत 
2002 वर्ल्ड कप में पिछले वर्ल्ड कप के मुकाबले कुल इनामी राशि में करीब 3.55 अरब रुपये से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई. चैंपियन बनने वाली टीम को 53.69 करोड़ रुपये मिले. इसके अलावा फीफा ने खिलाड़ियों को दी जाने वाले सुविधाएं भी पहले से बेहतर हो गई हैं. इस वर्ल्ड कप से सभी टीमों को इकनॉमी की बजाय बिजनेस क्लास का हवाई टिकट मिलना शुरू हुआ. इसके बाद से सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हुई.

 फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी

2.55 अरब रुपये चैंपियन बनने वाली टीम को मिलेंगे. 20 करोड़ रुपये इस बार विजेता राशि में बढ़ोतरी की गई है. इसी के साथ ही 1.94 अरब रुपये उपविजेता टीम को मिलेंगे. साथ ही 1.61 अरब रुपये तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को दिए जाएंगे.

देखा जाए तो 52.39 अरब रुपये फीफा वर्ल्ड कप 2018 की प्राइज मनी रखी गयी है. 26.24 अरब रुपये की राशि फीफा टूर्नामेंट की तैयारियों में खर्च हुआ है. 26.15 अरब रुपये खिलाड़ियों को प्राइज मनी के रूप में मिलते हैं. ये सभी टूर्नामेंट से कई ज्यादा है.

क्रिकेट की प्राइज मनी 

आईपीएल की बात करें तो इसमें विजेता टीम को 25.8 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी गयी थी. इसी के साथ ही 12.9 करोड़ रुपये उप-विजेता और 6.4 करोड़ रुपये तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को दिए गए थे.

क्रिकेट वर्ल्ड कप का हाल भी एसा ही है. इसमें 25.17 करोड़ रुपये चैंपियन टीम को इसी के साथ ही 11.74 करोड़ रुपये उप-विजेता टीम को दिए गए थे.

The post फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेगी आईपीएल से 20 गुना ज्यादा प्राइज मनी appeared first on SportzWiki Hindi.