Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सबसे ज्यादा टी-20 जीतने और हारने वाली टीम, जानें इस रेस में कहाँ खड़ी है भारतीय टीम

क्रिकेट का क्रेज़ दिनों- दिन बढ़ता ही जा रहा है. दुनिया भर में क्रिकेट व क्रिकेटरों के फैन्स बढ़ रहे हैं. यह इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता ही है कि नए- नए देश भी इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं. आने वाले दिनों में कई नए देश आपको क्रिकेट खेलते बाज़ार आये तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए. आधुनिक क्रिकेट में कई बदलाव भी देखने को मिले हैं जिनके आ जाने से इस खेल की रोचकता और बढ़ गयी है. मौजूदा समय में टी-20 क्रिकेट हर फैन्स को बहुत हद तक भा रहा है. एक सर्वे के मुताबिक 92 प्रतिशत लोगों को क्रिकेट का यह प्रारूप ज्यादा अच्छा लगता है.

टीवी सेट के सामने क्रिकेट देखने के लिए बैठने वाला हर दर्शक छक्कों-चौकों की बरसात के साथ तबातोड़ क्रिकेट देखना चाहता है. तभी तो टी-20 क्रिकेट का क्रेज़ सबसे ज्यादा है. आज हम क्रिकेट के इसी प्रारूप के बारे में बताएंगे. इस आर्टिकल में हम आपको सबसे ज्यादा टी-20 जीतने वाली टीम के बारे में बताएंगे.

सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान का नामा सबसे ऊपर है. हालांकि पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा टी20 मैच भी खेला है.
पाकिस्तान ने कुल 128 मैच खेले हैं जिसमें उसे 79 मैचों में जीत मिली है जबकि 46 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं तीन मुकाबलें टाई भी हुए हैं.

इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया है. भारत ने कुल 100 मुकाबले खेला है इसमें 62 मैचों में जीत नसीब हुई है जबकि 35 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. भारत का सिर्फ एक मैच टाई रहा है. औसत के मामले में देखें तो भारत सबसे आगे है. भारतीय टीम की जीत की औसत 29.44 है जबकि पाक का 23.51 है.

सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने के मामले में साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है. अफ़्रीकी शेरों ने कुल 103 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 60 मैचों में जीत दर्ज की है.इसके बाद किवीयों का नंबर आता है. दरअसल, न्यूजीलैंड ने अब तक कुल 111 मैच खेले हैं.

यानी इस टीम ने पाकिस्तान के बाद सबसे ज्यादा मैच खेला है. न्यूजीलैंड ने इसमें 54 मैचों में जीत जबकि 49 मैचों में हार का सामना किया है. दिलचस्प बात यह है कि इस टीम ने टी-20 फार्मेट में सबसे ज्यादा टाई मैच खेला है. कीवियों ने कुल 5 टाई मैच खेले हैं.

फिर नंबर आता है लंकाई टीम का. श्रीलंका ने कुल 108 मैच खेला है. इसमें 54 मैचों में लंकाई टीम को जीत नसीब हुई है वहीं 52 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.आपको बता दें कि सबसे ज्यादा टी-20 मैच हारने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है जिसने कुल 79 में से 54 मैच गंवाए हैं.

The post सबसे ज्यादा टी-20 जीतने और हारने वाली टीम, जानें इस रेस में कहाँ खड़ी है भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.