Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रेकिंग न्यूज़ : भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज से पहले खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान ने छोड़ी कप्तानी, जाने कौन है टीम का नया कप्तान

भारतीय टीम को 14 जून से 18 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है. भारत और अफगानिस्तान के इस टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम आयरलैंड दौरें के लिए रवाना होगी. जहां भारतीय टीम को 2 टी-20 मैचों की सीरीज आयरलैंड से खेलनी है.

इस प्रकार है भारत और आयरलैंड के सीरीज का कार्यक्रम 

 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम अपने लम्बे इंग्लैंड दौरें से पहले आयरलैंड जायेगी और वहां भारत की टीम दो टी-20 मैच खेलेगी. यह दोनों ही टी-20 आयरलैंड के डब्लिन में होंगे. पहला टी-20 मैच जहां 27 जून को होगा. वही दूसरा टी-20 मैच 29 जून को खेला जायेगा.

विलियम्स पोटरफील्ड ने छोड़ी टी-20 कप्तानी 

आपकों बता दें, कि भारत और आयरलैंड की इस टी-20 सीरीज से पहले बहुत बड़ी खबर आ रही है. जो यह है, कि आयरलैंड के कप्तान विलियम्स पोटरफील्ड ने आयरलैंड की टी-20 कप्तानी छोड़ दी है.

विलियम्स पोटरफील्ड वनडे और टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी करते रहेंगे और वह खुद भी टी-20 मैच बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे. पोटरफील्ड ने ऐसा अपनी वनडे और टेस्ट की कप्तानी में ध्यान केंद्रित करने के लिए किया है.

गैरी विल्सन होंगे टीम के नये कप्तान

आपकों बता दें, कि आयरलैंड टीम के नये टी-20 कप्तान गैरी विल्सन होंगे. गैरी विल्सन आयरलैंड के विकेटकीपर की भूमिका निभाते है.

गैरी विल्सन काफी अनुभवी है. वह आयरलैंड टीम के लिए 96 वनडे मैच और 53 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके है. गैरी विल्सन ने वनडे क्रिकेट में जहां 24.16 की औसत से 1909 रन बनाये हुए है. वही उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेले अपने एकमात्र टेस्ट मैच में 45.00 की औसत से 45 रन ही बनाये हुए है.

 

 

The post ब्रेकिंग न्यूज़ : भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज से पहले खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान ने छोड़ी कप्तानी, जाने कौन है टीम का नया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.