खेल डेस्क। टी20 में आज खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका टीम को बुरी तरह 7 विकेटसे हरा दिया। मिताली राज ने 23 रनों की पारी खेली और इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाली भारत की पहली महिला और विश्व की सातवीं महिला खिलाड़ी बन गईं।
बीसीसीआई ने फिर मिताली को बधाई देते हुए कहा कि "2,000 टी 20 रनों पर पहुंचने पर M. राज 03 को बधाई ,डब्ल्यूएसी2018 के लिए ऐतिहासिक स्थान तक पहुंचने वाला पहली खिलाड़ी। " मिताली 2,000 रनों तक पहुंचने विश्व में सातवीं महिला खिलाडी बन गयी है, उनसे पहले शार्लोट एडवर्ड्स (2,605) है, इसके बाद स्टफनी टेलर (2,582) और सुजी बेट्स (2,515) इस रिकॉर्ड में शामिल हैं।
दिलचस्प बात यह है कि पुरुष भी इस रिकॉर्ड में पीछे है भारत के कप्तान विराट कोहली 1,983 सूची में अगले भारतीय हैं, इसके बाद रोहित शर्मा 1,852 और फिर सुरेश रैना 1,499 हैं।