Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में इस गेंदबाज को मिला पहला स्थान

स्पोर्ट्स डेस्क:अफगानिस्तान ने बांग्लादेश का 3-0 से सफाया करके सीरीज अपने नाम कर ली है। इस सीरीज के प्रत्येक मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान की शानदार गेंदबाज के कारण बांग्लादेश को 3-0 से सीरीज हराने में कामयाब हुई है। अपने शानदार प्रदर्शन के कारण राशिद खान को मैन ऑफ द सीरीज के लिए भी चुना गया।

इस सीरीज में 8 विकेट लेने के बाद राशिद खान आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में 813 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुचं गए है। इस लिस्ट में भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल तीसरे नंबर पर बरकरार है। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह 10वें नंबर पर और भुवनेश्वर कुमार 19वें नंबर पर बने हुए है।


आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में 20 टॉप बल्लेबाजों में भारतीय कप्तान विराट कोहली 8वें, लोकेश राहुल 12वें, रोहित शर्मा 13वें और शिखर धवन 17वें नंबर पर हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाजों अपनी रैंकिंग में सुधार करने के लिए आने वाले टी 20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
अफगानिस्तान ने तीन बार विपक्षी टीमों को 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस सीरीज से पहले संयुक्त अरब अमीरात और आयरलैंड टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही है।



Herald