Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, लम्बे समय बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सोमवार (4 जून) को स्कॉटलैंड के खिलाफ दो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा कर दी है। यह वही टीम है जिसने अप्रैल में वेस्टइंडीज को बिना बाबर आजम के साथ हराया था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शुरुआती टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए अपने बाएं हाथ चोट लग गयी थी। साथ ही अब घायल आज़म की जगह हैरिस सोहेल को शामिल किया गया है।

पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय चयन समिति ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक टीम में कप्तान सरफराज अहमद रहेंगे जबकि टीम के कोच मिकी आर्थर ही रहने वाले है।

गौरतलब हो कि बाबर आजम जिन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सुपर स्टार कहा जाता है और ये टी20 क्रिकेट में तो विराट कोहली को टक्कर देते है। ये शोर्ट फोर्मेट में सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है और वर्तमान में टी20 में सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाज है। लेकिन ये इस सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे। आजम ने अभी तक 20 टी20 मैच खेले है जिसमें 53 की औसत से कुल 742 रन बनाये है।

इस प्रकार चोटिल बाबर आजम की जगह अब हैरिस सोहेल को मौका दिया गया है। फिर भी इनकी कमी जरूर खलने वाली है क्योंकि आजम भी विराट कोहली की तरह ही रन मशीन है।

यह है 15 सदस्यीय टीम

फखार जमान, अहमद शहजाद, हैरिस सोहेल, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तलत, सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), फहीम अशरफ, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद आमिर, हसन अली, राहत अली, उस्मान शिनवारी और शाहीन शाह अफरीदी।

दोनों ही देशों के बीच पहला टी20 मैच 12 जून को ग्रेंज क्रिकेट क्लब, एडिनबर्ग में खेला जाने वाला है जबकि दूसरा मैच भी इसी मैदान पर दूसरे दिन अर्थात 13 जून को खेला जाएगा। इन मैचों में रोमांच भी देखने को मिलने वाला है।

The post स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, लम्बे समय बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.