Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में इस गेंदबाज ने बनाया डेविड वार्नर को हर मैच में जल्दी आउट करने का लक्ष्य

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर कनाडा में एक जबरदस्त टी-20 क्रिकेट लीग का आगाज होने जा रहा है। कनाडा में गुरूवार यानि 28 जून से शुरू होने जा रही कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में विश्व क्रिकेट के कई सितारें नजर आने वाले हैं। इस लीग को सफल बनाने के लिए लीग के आयोजकों ने विश्व क्रिकेट के बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों को हिस्सा बनाने में सफलता हासिल की।

कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग का होगा 28 जून का आगाज

कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में क्रिकेट जगत के बड़े नामों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर के साथ ही वेस्टइंडीज के क्रिस गेल सुनील नरेन, ड्वेन ब्रावो डैरेन सैमी के अलावा न्यूजीलैंड के टिम साउथी और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। इस लीग में यूएई के खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।

यूएई के गेंदबाज मोहम्मद नावीद होंगे टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा

इस लीग में यूएई के तेज गेंदबाज मोहम्मद नावीद टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा बने हैं। यूएई के 31 साल के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज मोहम्मद नावीद ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी के साथ एक ही टीम से खेलते नजर आएंगे। इसके साथ ही मोहम्मद नवीद ने 28 जून से शुरू होने वाली कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग के लिए अपना एक लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है।

मोहम्मद नावीद का टी-20 क्रिकेट में है अच्छा प्रदर्शन

जी हां…. मोहम्मद नवीद ने इस टी-20 लीग में अपना सबसे लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के विकेट को बताया है। गेंदबाजों के लिए एक जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच मोहम्मद नावीद ने केवल 27 मैचों में 36 विकेट अपने नाम कर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें इसी प्रदर्शन के कारण ही कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग का हिस्सा बनाया गया है।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनना चाहते हैं नावीद

टोरंटो नेशनल्स का हिस्सा बने मोहम्मद नावीद ने कहा कि

“जिस लक्ष्य को मैं हासिल करना चाहता हूं वो टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार जीतना है। बेशक ये बहुत मुश्किल होगा। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इस कनाडा लीग में अच्छा प्रदर्शन करके हासिल कर सकता हूं।”

डेविड वार्नर का विकेट है सबसे बड़ा लक्ष्य

डेविड वार्नर का विकेट हासिल करने को लेकर मोहम्मद नावीद ने कहा कि

मुझे शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल का विकेट मिला है। इसलिए मेरा लक्ष्य अब डेविड वार्नर को हासिल करना है और वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वो एक बहुत ही आक्रमक खिलाड़ी हैं और ऐसे बल्लेबाजों का विकेट हासिल करने का आनंद मिलता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में इस गेंदबाज ने बनाया डेविड वार्नर को हर मैच में जल्दी आउट करने का लक्ष्य appeared first on SportzWiki Hindi.