Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाने कब और कहाँ फ्री में देख सकते है भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच आज खेला जाएगा। भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में पहले मैच में शानदार जीत के बाद इस मैच में बुलंद इरादों के साथ उतरने जा रही है। भारतीय टीम पहले मैच की जीत के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त बना चुकी है। आज यानि शुक्रवार को खेले जाने वाले इस मैच में को लेकर भी क्रिकेट प्रशंसकों में क्रेज देखा जा सकता है।

भारत-आयरलैंड मैच प्रीव्यू

ऐसे में भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर स्पोर्ट्ज विकी आपके पास वो हर जानकारी पहुंचाने की कोशिश कर रहा है जो आप जानना चाहते हैं।

मैच में टॉस और शुरू होने का समय

आयरलैंड के डबलिन शहर में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर भारतीय प्रशंसकों की नजरें हैं। इस मैच में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे टॉस होगा। टॉस होने के बाद रात 8.30 बजे मैच की पहली गेंद डाली जाएगी।

आप कैसे ले सकते हैं मैच का लुत्फ

भारतीय क्रिकेट टीम के कई दर्शक तो आयरलैंड में स्टेडियम से ही मैच का लुत्फ लेंगे लेकिन भारत के लाखों क्रिकेट प्रशंसक जो टीवी पर मैच का लुत्फ उठाने जा रहे हैं उनको बता दें कि मैच का सीधा प्रसारण  सोनी टेन-3, सोनी टेन-3 HD में हिंदी और सोनी टेन-2 सोनी टेन-2, HD,सोनी टेन-1 में अंग्रेजी कमेन्ट्री में किया जाएगा तो साथ ही आप अपने मोबाइल पर सोनी लीव एप पर भी मैच फ्री देख सकते हैं।

मैच को लेकर ताजा अपडेट

भारत और आयरलैंड के बीच इस मुकाबले में ताजा जानकारी पर गौर किया जाए तो भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। जिसमें माना जा रहा है कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, मनीष पांडे और जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया जा सकता है तो इनके स्थान पर लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक और सिद्धार्थ कौल को मौका दिया जा सकता है। बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को फुटबॉल खेलने के दौरान चोट लग गई ।

वहीं दूसरी तरफ वैसे तो आयरलैंड की टीम में भारतीय टीम की तरह ज्यादा बदलाव तो नहीं किया जाएगा लेकिन यहां से भी माना जा रहा है कि बल्लेबाज एंड्रू बेलबिर्नी की जगह किसी और खिलाड़ी के नाम पर विचार किया जा सकता हैं। क्योंकि बेलबिर्नी ने अपनी आखिरी 8 पारियों में 94 रन ही बनाए हैं।

 

इस प्रकार हो सकती है संभावित एकादश

भारत- केएल राहुल/ रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी, मनीष पांडे/ दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह/ सिद्धार्थ कौल

आयरलैंडपॉल स्टर्लिंग,जेम्स शेनन, गैरी विल्सन, एन्ड्रू बेलबिर्नी/ एंडी मैक्ब्रेइन, सिमी सिंह, स्टूअर्ट पोंटर, केविन ओ ब्रायन, स्टुअर्ट थॉम्पसन, जॉर्ज डॉकरेल, बायड रैंकिंन, पीटर चेज,

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post जाने कब और कहाँ फ्री में देख सकते है भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 appeared first on SportzWiki Hindi.