स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट में जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया इतिहास बनता रहता है और हर दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड टूटता रहता है। अभी कुछ दिन पहले ही ICC की ODI रैंकिंग की नंबर-1 टीम इंग्लैंड पुरुष वर्ग ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना था जो वन डे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़े रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बना कर वन डे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब आज इंग्लैंड महिला टीम ने भी अपना नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। महिला टी-20 ट्राई सीरीज मुकाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट पर 250 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
बताया जा रहा है की महिला टी-20 ट्राई सीरीज के इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में 250 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इंग्लैंड महिला टीम की ओर से टैमी बीएमोंट (116 ) और डेनियल वॉट (56) की विस्फोटक पारियों की मदद से न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को कुछ ही घंटो में तोड़ दिया। इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। डेनियल वॉट और टैमी बीएमोंट ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
अभी कुछ समय पहले न्यूजीलैंड ने 216 बन बनाकर टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इस विश्व रिकॉर्ड को कुछ ही समय बाद इंग्लैंड महिला टीम ने ध्वस्त कर दिया था। टैमी बीएमोंट (116 ), डेनियल वॉट (56), नटाली शीवर (33) और बंट (42) की शानदार पारियों की मदद से इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। साथ ही अपने रिकॉर्ड स्कोर की मदद से टीम ने यह मुकाबला 121 रन से जीता। अफ्रीका टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 129 रन ही बना सकी।
Herald