Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहला टेस्ट मैच: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 226 रन से हराया

पोर्ट आफ स्पेन। कुसाल मेंडिस (102) की शतकीय पारी के बावजूद श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के आखिरी दिन 226 रन से हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को जीत के लिए 453 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन वह 226 रन पर ही ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की ओर से ओपनर बल्लेबाज कुसाल मेंडिस ही संघर्ष कर सके। उन्होंने 102 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 268 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा दिनेश चांदीमल ने 115 गेंदों पर 27 रन का योगदान दिया। वहीं अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने 125 गेंदों पर 31 रन बनाए। श्रीलंका के आखिरी पांच विकेट सिर्फ आठ रन ही जोड़ सके।

श्रीलंंका की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के चेस ने चार, देवेन्द्र बिशू ने तीन, गार्बियन ने दो और कप्तान जैसन होल्डर ने एक विकेट लिया।पहली पारी में 125 रन की शतकीय पारी खेलने वाले डेवसिच को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस पारी में डेवसिच ने 12 चौके लगाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 185 पर सिमटी। इससे वेस्टइंडीज को कुल बढ़त 360 रन बढ़त हासिल की थी।

श्रीलंका की पहली पारी में कप्तान दिनेश चांदीमल (44 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (31) के बीच पांचवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी को छोड़ दें तो श्रीलंका ने अपने अंतिम छह विकेट 64 रन के अंदर गंवा दिए, जिससे टीम 185 रन पर सिमट गई थी। वेस्टइंडीज टीम ने पहली पारी आठ विकेट पर 414 रन पर घोषित की थी।

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने फॉलोआन करने का फैसला नहीं किया। कीरन पावेल (88) की अर्धशतकीय पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 223 रन पर अपनी पहली घोषित की।वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा मैच 14 जून से खेला जाएगा।