Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गब्बर की अंग्रेजो को खुली चुनौती 25 साल का हिसाब बराबर करने आ रही है टीम इंडिया

आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले गब्बर शिखर धवन जुलाई में होने वाली इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज को लेकर उत्साहित है. आईपीएल में गेंदबाजों की जमकर खबर लेने वाला यह बल्लेबाज अब इंग्लैंड के गेंदाबाजो पर कहर ढाने के लिए बिलकुल तैयार है.

आईपीएल में गजब की बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचो में धवन ने 497 रन बनाये.  अपनी इस दमदार बल्लेबाजी के बलबूते टीम को फ़ाइनल तक पहुचाने में बहुत योगदान दिया.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को लेकर उत्साहित धवन 

जुलाई महीने में इंग्लैंड दौरे को लेकर इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए धवन ने कहा – हम्म सब इंग्लैंड के साथ होने वाली  सीरीज को लेकर बहुत ही उत्साहित है.इसमें टीम इंडिया 5 टेस्ट ,3 वनडे ,3 टी -20 खेलेगी.

विराट कोहली की अगुवाई में होने वाली इस सीरीज में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही उन्होंने बातचीत के दौरान कहा हम इंग्लैंड से मिलने वाली चुनौतियों के लिए तैयार है.

लेकिन इसके पहले हम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच को लेकर गंभीर है जो 14 जून से खेला जायेगा. नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में होने वाले इस मैच की अगुवाई अजिंक्य रहाणे करेंगे.

अजिंक्य इन दिनों अपनी फॉर्म  को लेकर चिन्तित  है. तो अजिंक्य के  लिए अपने आपको कप्तानी और बल्लेबाज के तौर पर साबित करने का एक अच्छा अवसर है.

विराट इस समय गर्दन की चोट की समस्या से जूझ रहे है जो उनको आईपीएल के दौरान लगी थी इसके बाद भी वह खेलते रहे जिसके कारण उनकी चोट और बढ़ गयी. लेकिन वह अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में उपलब्ध रहेंगे.

टीम इंडिया के ओपनर धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने इंग्लैंड दौरे को महत्वपूर्ण बताया. साथ ही उन्होंने कहा 25 साल बाद हम लोगों के पास उनकी जमीन पर इतिहास रचने का मौका है हम इस समय वनडे , टेस्ट सीरीज जीतने का दमखम भी रखते है, क्यूंकि हमारे पास वर्तमान में उस स्तर की टीम है जो किसी को कहीं भी हराने का दमखम रखती है. इस बार हमारे पास 25 साल बाद इतिहास रचने का मौका है.

इंग्लैंड का निराशाजनक प्रदर्शन 

अपनी बात को आगे बढाते हुए धवन ने कहा -इस समय इंग्लैंड की टीम अपने खराब प्रदर्शन से जूझ रही है. अभी हाल में हुई एसेज सीरीज जिसमें वो 4-0 से बुरी तरह परास्त हुए. इसके बाद न्यूजीलैंड के साथ जो रूट की अगुवाई में हुई सीरीज में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा.

अभी हाल में पाकिस्तान के साथ चल रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड मेजबानी कर रहा है, लॉर्ड्स में हुए पहले टेस्ट मैच में हार का मुहं देखना पड़ा. फिलहाल इस समय इंग्लैंण्ड की टीम बुरे दौर से गुजर रही है जो अपने घरेलू मैचों को भी नहीं जीत पा रही है.

धवन ने कहा ये हम लोगों के लिए सकारात्मक पहलू है कि इस समय इंग्लैंड का समय खराब चल रहा है, जिसका हमारी टीम को पूरा फायदा मिलेगा, और हम निश्चित तौर पर कह सकते है की 25 साल बाद टीम इंडिया इतिहास रचने जा रही है.

इसके बाद जब उनसे आक्रामक कोहली के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा एक खिलाड़ी के तौर पर आक्रामक होना भी सही है. जिससे अच्छे प्रदर्शन की सीख मिलती है.

The post गब्बर की अंग्रेजो को खुली चुनौती 25 साल का हिसाब बराबर करने आ रही है टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.