Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नवदीप 250 से 500 रुपये पॉकेटमनी के लिए टेनिस बॉल टूर्नमेंट खेलते थे

नई दिल्ली
नवदीप सैनी ने दिसंबर 2013 में रोशनआरा क्रिकेट मैदान पर दिल्ली की रणजी टीम के अभ्यास सत्र से पहले कभी लाल गेंद से गेंदबाजी नहीं की थी। नवदीप तो 250 से 500 रुपये पॉकेटमनी के लिए टेनिस बॉल टूर्नमेंट में ही खेलते थे। लाल एसजी टेस्ट गेंद से गेंदबाजी का उन्हें कोई अनुभव नहीं था लेकिन अनुभवी गौतम गंभीर ने उनकी मदद की।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सैनी ने करियर में गंभीर के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, ‘गौतम भैया ने मुझसे कहा कि जैसे टेनिस बॉल से डालते हो, वैसे ही गेंद डालो। कोई टेंशन नहीं। बाकी सब ठीक हो जाएगा। मैंने वही किया जो उन्होंने कहा। मैं आज उनकी वजह से ही यहां हूं।’

नवदीप ने कहा, 'पता नहीं क्यों लेकिन जब भी मैं गौतम गंभीर के बारे में बोलता हूं तो भावुक हो जाता हूं।’ अधिकारियों के विरोध के बावजूद सैनी दिल्ली की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। अधिकारी उन्हें हरियाणा का और बाहरी बताकर विरोध करते रहे लेकिन गंभीर ने डीडीसीए अधिकारियों से लड़कर उन्हें टीम में शामिल कराया।