Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

250 रूपये में मैच खेलने वाले नवदीप सैनी के लिए DDCA से भी लड़ पड़े थे गौतम गंभीर, अब भावुक हुए सैनी ने कही ये बात

सोमवार को हुए यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर कर दिया गया है। शमी की जगह टीम में नवदीप सैनी को को जगह दी गई है। इससे पहले नवदीप सैनी कभी कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। पहली बार लाल गेंद के साथ मैदान में अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाएंगे। टीम इंडिया में चयन के बाद नवदीप सैनी ने अपने करियर के बारे में खुलकर बात  की। यहां पेश हैं इंटव्यू के खास अंश…

250 रूपये के लिए खेलते थे क्रिकेट

हरियाणा के करनाल के रहने वाले नवदीप सैनी कभी 250 रूपये से 500 रूपये प्रति मैच खेलते थे। लेकिन साल 2013 में दिल्ली रणजी टीम के लिए नेट सत्र में गेंदबाजी करने का मौका मिला। साल 2013 में रोशनारा क्रिकेट ग्राउंड में दिसंबर की महीने में नवदीप ने पहली बार रणजी टीम के लिए गेंदबाजी की।

उन्हें नहीं पता था कि लाल गेंद के साथ क्या करना चाहिए लेकिन टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने नवदीप का बचाव किया। बता दें कि नवदीप सैनी पहले टेनिस बॉल से क्रिकेटट खेलते थे। नवदीप सैनी अपने क्रिकेट करियर का पूरा श्रेय गौतम गंभीर को देते हैं।

गौतम गंभीर ने दी थी खास सलाह 

पीटीआई से बात करते हुए नवदीप सैनी ने कहा कि,

‘गौतम भाई ने मुझे बताया कि,जैसे टेनिस बॉल से डालता है वैसे ही डाल। बाकी सब ठीक हो जाएगा। कोई टेंशन नहीं बाकी सब ठीक हो जाएगा। मैंने जो किया वो मैंने किया लेकिन आज मैं उन्हीं की वजह से हूं। हम गौतम गंभीर के बारे में जब भी बात करते हैं मुझे बहुत भावनात्मक लगता है। ‘

15 मिनट में पहचान ली थी प्रतिभा

नवदीप सैनी ने अपने प्रदर्शन से दिल्ली के खिलाड़ियों को आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। हालांकि शुरूआत में आधिकारियों ने उनका विरोध किया और उन्हें दिल्ली से बाहर का खिलाड़ी माना।

गौतम गंभीर ने ताल कटोरा क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 15 मिनट तक नवदीप को देखा और तब यह निर्णय लिया कि वो एक दुर्लभ प्रतिभा है और उसे तैयार किया जाना चाहिए।

विरोध के बाद भी टीम में किया शामिल

गौतम गंभीर को जिद्दी स्वभाव के लिए जाना जाता हैं। गौतम गंभीर ने डीडीसीए के एक बड़े वर्ग के खिलाफ जाकर नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया था। इन लोगों ने सैनी की योग्यता पर सवाल खड़े किए थे,जब वे रणजी में विदर्भ के खिलाफ पहले मैच में रन-अप कर रहे थे। इस दौरान इन लोगों के द्वारा पंप्लेट भी बांटे गए। गौतम गंभीर ने सैनी से बता दिया था कि अगर वो अभ्यास सत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम इंडिया में उनका चयन हो जाएगा।

”मुझे हर छोटी बड़ी चीज याद है। मुझे पता है कि गौतम भाई ने चयनकर्ताओं को मनाने के लिए क्या किया? मैं दिल्ली के लिए खेलने के लिए काफी अच्छा था। आशीष नेहरा,मिथुन मनहास,सुमित नारवाल को नहीं भूल सकता जो मेरे साथ खड़े थे। ”

बता दें कि नवदीप सैनी के एक स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के पोते हैं। नवदीप सैनी के दादा जी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में थे।

The post 250 रूपये में मैच खेलने वाले नवदीप सैनी के लिए DDCA से भी लड़ पड़े थे गौतम गंभीर, अब भावुक हुए सैनी ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.