स्पोर्टस डेस्क:एशिया कप में कल के मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मलेशिया क्रिकेट टीम को बहुत बूरी तरह से हराया है। भारतीय टीम ने एशिया कप के पहले मैच मैच में मलेशिया टीम को 27 रन पर आल आउट कर दिया है।
भारत ने 6 बार एशिया कप जीता है कल के मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर बनाया। लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया टीम 13.4 ओवर में 27 रन बनाकर ये टीम आल आउट हो गई।
भारतीय टीम की ओर से मिताली राज ने 97 रन की तुफानी खेली तो गेंदबाजी में पूजा वस्त्राकर ने 3, अनुजा-दीप्ति शर्मा 2 और शिखा पाण्डेय ने 1 विकेट लेकर मलेशिया को बुरी तरह से हराने में सहयोग किया। एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत 142 रन से शानदार जीत दर्ज कर ली है।
Herald