स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन के बहुत सारे खिलाड़ी अलग ही रंग में नजर आ रहें है। ऐसा ही रंग भारत ए के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का देखने को मिला। अभी चल रहें अभ्यास मैच में भारत ए ने लीसेस्टरशर मात दी है। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (151), पृथ्वी शॉ (132) और शुभमन गिल (86) की विस्फोटक पारियों के दम पर दूसरे अभ्यास मैच को 281 रन से जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी हालांकि भारत ए टीम लिस्ट ए में सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गई।
बताया जा रहा है की पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम चार विकेट पर 458 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम ने मयंक अग्रवाल (151), पृथ्वी शॉ (132) और शुभमन गिल (86) की तूफानी पारियों की मदद से निर्धारित पचास ओवर में 458 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीसेस्टरशर की टीम 40.4 ओवर में 177 रन ही बना सकी। साथ ही बताया जा रहा है की अगर भारत ए थोड़े और रन बनाती तो यह विश्व रिकॉर्ड बन सकता था। अभी तक लिस्ट ए में सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड 496 रन का टीम सर्रे के नाम है।
पृथ्वी शॉ ने अपनी शतकीय पारी के दौरान केवल 90 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और तीन छक्के लगाए। जबकि मयंक अग्रवाल ने अपनी पारी में 106 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और पांच छक्के लगाए। अग्रवाल 151 रन बनाने के बाद रिटायर हर्ट हुए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान रहे पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 26 ओवर में 221 रन की साझेदारी की। भारत-ए 22 जून से त्रिकोणीय वनडे शृंखला खेलेगी।
Herald