भारतीय टीम को जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है. इस दौरान के दौरान वनडे टी-20 समेत टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत ने आसानी से जीत दर्ज करली. लेकिन इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिए आसान नही होगा. अभी तक का इंग्लैंड में भारत का सफ़र अच्छा नही रहा है.
इंग्लैंड दौरे को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने दो बल्लेबाजों पर अधिक भरोसा जताया है. वह हैं मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे. इसके साथ ही उनका मानना है कि भारतीय टीम का असली टेस्ट इंग्लैंड दौरे पर ही होगा.
ये कहा संजय मांजरेकर ने

अफगानिस्तान के खिलाफ दो दिन में टेस्ट मैच में मिली जीत को ध्यान में रखते हुए एक इंटरव्यू के दौरान संजय मांजरेकर से जब भारतीय टीम की इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा
”यह टेस्ट मैच हमें यह नही बताएगा कि हमें कहा सुधार की आवश्यकता है और हमारी क्या स्ट्रेंथ है. साउथ अफ्रीका के साथ जो पिछली टेस्ट सीरीज हुई थी वह हमें बताती है कि इंग्लैंड दौरे के लिए क्या आवश्यकता है.”

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मध्यक्रम द्वारा अच्छी बल्लेबाजी ना करने के बारे में जब मांजरेकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा
”मैंने इस बारे में नही सोचा कि उन्होंने इस मैच में किस तरह से प्रदर्शन किया. अगर आप पिछले कुछ विदेशी दौरों को देखो तो मुरली विजय के उपरी क्रम में होने से भारत की बल्लेबाजी शानदार नज़र आयी है. अजिंक्य रहाणे में निरंतरता दिखी. यह बल्लेबाज ऐसे हैं जो भारत के लिए विदेशी दौरों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. इसलिए उनका फॉर्म में आना महत्वपूर्ण है. अगर ऐसा होता है तो विराट कोहली को इससे मदद मिलेगी, नही तो बल्लेबाजी एक समस्या बन जाएगी. धवन और पुजारा को जब हम भारत के बाहर देखते हैं तो वह ज्यादा प्रभावी नज़र नही आते हैं.”
The post विराट से ज्यादा इन 2 खिलाड़ियों पर है संजय मांजरेकर को इंग्लैंड टूर पर भरोसा appeared first on SportzWiki Hindi.