ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेल रही है. पांच मैचों की इस वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों में ऑस्ट्रेलिया टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में उस्मान ख्वाजा का चयन नही हुआ. इसको लेकर यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेहद निराश है.
उस्मान ख्वाजा टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा कर चुके हैं. मगर वनडे मैचों के लिए वह अभी ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह तलाश रहे हैं. इंग्लैंड दौरे के लिए जब ऑस्ट्रेलिया टीम का चयन होना था तो उन्हें अपने चयन को लेकर काफी विश्वास था, लेकिन जब उनका नाम चयनित टीम में शामिल नही हुआ तो इसको लेकर वह काफी निराश हैं.
चयन न होने पर ये कहा उस्मान ख्वाजा ने

उस्मान का घरेलू सीजन शानदार रहा. बाएं हांथ खिलाड़ी उस्मान ने इस डोमेस्टिक सीजन में 62 की शानदार औसत से रन बनाए हैं. इंटरव्यू के दौरान उस्मान ने कहा
”ईमानदारी से कहूं तो मैं बेहद निराश हुआ था. मेरी चयनकर्ताओं और कोच जस्टिन लैंगर के साथ काफी बात-चीत हुई थी. मैं निराश था, लेकिन कुछ चीज़ें हैं जिन्हें आप कंट्रोल नही कर सकते. कोच (लैंगर) से बात करने के बाद मुझे लगता है कि अभी भी मेरे लिए दरवाजा खुला हुआ है. मुझे उम्मीद है कि आगे मौका जरुर मिलेगे.”
इसके साथ ही ख्वाजा ने कहा
”मैंने पिछले पांच-छ सालों में एक दिवसीय मैचों में काफी रन बनाए हैं, खास तौर पर घरेलू क्रिकेट में. मैंने विदेशी दौरों(ऑस्ट्रेलिया ए) पर स्कोर किए. मैं रन बनाने के अलावा और क्या कर सकता हूं. एक दिन मौका जरुर मिलेगा.”

उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 18 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने अपनी 17 पारियों में 469 रन बनाए हैं. इसमें उनके 4 अर्द्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उस्मान की औसत 31.27 रही है. उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच 22 जनवरी 2017 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था.
The post इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया की 2 लगातार शर्मनाक हार के बाद उस्मान ख्वाजा ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.