ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे शेन वॉटसन ने अपना आखिरी टी-20 मैच 2016 में आईसीसी विश्व टी-20 के दौरान खेला। शेन वॉटसन ने भारत की मेजबानी में 2016 में खेले गए विश्व टी-20 के बाद संन्यास की घोषणा कर दी। संन्यास लेने के बाद शेन वॉटसन क्रिकेट के मैदान में अपनी सक्रियता को नहीं छोड़ा है।

शेन वॉटसन संन्यास के बाद खेलते टी-20 लीग
विश्व क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार शेन वॉटसन दुनिया भर में कई टी-20 क्रिकेट लीग में खेलते नजर आते हैं। शेन वॉटसन भारत की आईपीएल टी-20 टूर्नामेंट करे साथ ही कई टी-20 लीगों में खेलते आ रहे हैं। उसी तरह से शेन वॉटसन अपने देश की टी-20 लीग बिग-बैश का भी हिस्सा हैं।

वॉटसन के साथ सिडनी थंडर्स ने बढ़ाया दो साल का करार
शेन वॉटसन पिछले बिग-बैश लीग में सिडनी थंडर्स की टीम का हिस्सा हैं। शेन वॉटसन की हालिया समय की शानदार फॉर्म को देखते हुए सिडनी थंडर्स ने उनके करार को दो साल के लिए और बढ़ा दिया है। सिडनी थंडर्स की टीम ने शेन वॉटसन की उपयोगिता को देखते हुए अपने साथ कुछ साल के लिए उन्हें और जोड़ दिया है।

शेन वॉटसन करार बढ़ाए जाने से हैं खुश
सिडनी थंडर्स के इस फैसले के बाद शेन वॉटसन ने खुशी जतायी है। शेन वॉटसन ने कहा कि थंडर्स के साथ कुछ और साल पाने में सक्षम होना बहुत रोमांचकारी है। सिडनी थंडर्स का हिस्सा होना ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी का विकास कर रहा है। हमें बहुत सी युवा प्रतिभा मिली हैं। और टीम अगले सीजन में पूरी तरह से युवा होगी। खेल में सुंदरता का मतलब तो ये होता है कि मैं अपने पहले मैच में आने वाले सप्ताह से ही खिलाड़ियों की मदद करना शुरू कर दूं।

थंडर्स के कोच शेन बॉन्ड ने वॉटसन को कहा बड़ा खिलाड़ी
सिडनी थंडर्स के कोच शेन बॉन्ड ने शेन वॉटसन को लेकर कहा कि “मैंने पहली बार उन्हें केंटरबरी के लिए खेलते हुए देखा था। उन्होंने गेंद के साथ ना केवल गेंदबाजी की बल्कि बल्ले के साथ भी बहुत सारे रन बनाए। उनमें एक अच्छी ऑलराउंड प्रतिभा है और वो हमारे लिए असली बोनस साबित होंगे।”

पिछले सीजन में वॉटसन ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन
आपको बता दें कि पिछले बिग-बैश सीजन के दौरान शेन वॉटसन सिडनी थंडर्स का ही हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने 139 की शानदार स्ट्राइक रेट और 33 के औसत से अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 331 रन बनाने में सफलता हासिल की थी। ऐसे में थंडर्स एक बार फिर से शन वॉटसन से उसी तरह की उम्मीद लगाए बैठा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post शेन वाटसन को मिला आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम, अब फ्रेंचाइजी ने 2 साल के लिए दी ये जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.