कैरेबियाई जमीं पर मेजबान वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो हाथ कर रही हैं। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम श्रीलंका के वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।

पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका की हार के बाद लगा उन्हें बड़ा झटका
श्रीलंका की टीम को वेस्टइंडीज के हाथों पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 226 रनों की हार झेलनी पड़ी। पहले टेस्ट मैच में हार के साथ ही श्रीलंका की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। अभी श्रीलंकाई टीम अपने हार के जख्मों को भूला भी नहीं है कि उन्हें एक के बाद एक दो करारे झटके लगे हैं जिससे श्रीलंकाई टीम को इस टेस्ट सीरीज की आगे की डगर मुश्किल बन गई है।

एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरू गामागे अपने अलग-अलग कारणों से हुए बाहर
जी हां… पहले टेस्ट मैच में हार के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज अपने पारिवारिक कारणों के चलते कैरेबियाई दौरे से हट गए हैं। साथ ही श्रीलंकाई टीम के तेज गेंदबाज लाहिरू गामागे भी अपनी अंगुली के फ्रेक्चर के चलते सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से श्रीलंका की बढ़ी मुश्किलें
इन दोनों खिलाड़ियों एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरू गामागे के इस तरह बीच दौरे पर ही बाहर होने के बाद श्रीलंकी लौट जाने के बाद श्रीलंकाई टीम के लिए आगे का रास्ता मुश्किल बन गया है। श्रीलंका की टीम पहले से ही इस दौरे के पहले टेस्ट मैच के दौरान जूझती नजर आयी ।
JUST IN – Lahiru Gamage (fractured finger) and Angelo Mathews (personal reason) will return to Sri Lanka from the tour of West Indies. Dasun Shanaka and Danushka Gunathilaka named replacements. pic.twitter.com/YjjJzHG8dR
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 13, 2018
शनाका और गुनाथिलका को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना
वहीं अनुभवी बल्लेबाज एंजोलो मैथ्यूज और तेज गेंदबाज लाहिरू गामागे के इस दौरे से बाहर होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इन दोनों खिलाड़ियों के स्थान पर ऑलराउंडर दासुन शनाका और बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलका को टीम में शामिल किया गया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वेस्टइंडीज के हाथों पहले टेस्ट मैच में हारने के बाद श्रीलंकाई टीम को लगे बड़े झटके,स्वदेश लौटे ये 2 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.