Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युसूफ पठान ने शेयर की पिता की बल्लेबाजी करते हुए वीडियो, तो सिर्फ 2 शब्दों में ये क्या कह गये राशिद खान

कल पूरे जगत में पितृ दिवस अर्थात फादर्स डे मनाया गया था जिसमें बेटों ने अपने पिताओं के बारे में सोशल मीडिया पर खूब बधाईयाँ दी है और पुरानी बातों को याद किया है कि बचपन कैसे थे। तो इस मामले में क्रिकेट खिलाड़ी भी किसी से पीछे नहीं रहे और लगभग हर किसी बड़े खिलाड़ी ने ट्वीटर पर फादर्स डे की शुभकामनाएं दी है। इस मामले में विराट कोहली, इरफ़ान पठान, डेविड वॉर्नर जैसे बड़े खिलाड़ियों ने अपने पिताओं को धन्यवाद कहा है।

इरफान पठान ने मनाया अनोखे अंदाज में फादर्स डे

कभी विरोधी बल्लेबाजों के लिए खतरा बनने वाले भारतीय अनुभवी गेंदबाज इरफ़ान पठान ने कुछ अलग ही अंदाज में इस ख़ास दिन को मनाया है।

पठान ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर अपने पिता का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो पर अफगानिस्तान के युवा स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने भी फिरकी ली है।

पठान ने इस ख़ास दिन पर यह वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने लिखा कि,

“जब मैं और यूसुफ पठान मस्जिद के अगल-बगल में खेलते थे, तो हमारे पिता बस हमें खुश करने के लिए विशेष उपस्तिथि के रूप में आते थे। यह छोटा सा वीडियो उस समय की याद दिलाता है, मैं उनसे प्यार करता हूँ।”

यहाँ देखिये इरफ़ान पठान का ट्वीट

यहाँ है राशिद खान का ट्वीट

इसके जवाब में अफगानिस्तान के 19 वर्षीय युवा ने कमेंट करते हुए सिर्फ “स्ट्रोंग फिनिश लिखा है।” तो बदले में पठान ने भी वापस रिप्लाई किया है। इस प्रकार इरफ़ान पठान अपने पिता और बाकी घरवालों से बहुत प्यार करते है और कई बार ये अपने परिवारवालों के फोटो भी साझा किया करते है।

The post युसूफ पठान ने शेयर की पिता की बल्लेबाजी करते हुए वीडियो, तो सिर्फ 2 शब्दों में ये क्या कह गये राशिद खान appeared first on SportzWiki Hindi.