क्रिकेट का क्रेज़ हर रोज़ बढ़ रह है साथ ही इसके फैन्स भी हर रोज़ ही बढ़ रहे हैं. दर्शकों की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल और टी-20 मैच पसंद आते हैं. इसका एक अहम कारण यह भी है कि इनका परिणाम जल्द ही निकल कर आ जाता है, जिसके चलते दर्शकों को ज्यादा इन्तजार नहीं करना पड़ता.
वनडे इंटरनेशनल में शतक बनाना कोई आसान काम नहीं है. 49 शतक के साथ, सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी साबित हुए हैं. उनके नाम आज भी यह रिकॉर्ड दर्ज है.
रिकी पोंटिंग, हर्शल गिब्स, सचिन तेंदुलकर, रॉस टेलर, हाशिम आमला और विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने नौ टेस्ट खेलने वाले राष्ट्रों के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल शतक बनाए हैं.
पोंटिंग वनडे इंटरनेशनल में 10 अलग-अलग देशों के खिलाफ शतक और कप्तान के रूप में 22 शतक लगाने वाले इस प्रारूप में एकमात्र खिलाड़ी हैं.
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में केवल तीन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 11 अलग-अलग देशों के खिलाफ कम से कम एक शतक बनाया है. आज हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान कहे जाते हैं. उनका वनडे इंटरनेशनल का करियर कमाल का साबित हुआ है. उन्होंने अलग-अलग 11 देशों के खिलाफ शतक जड़े हैं.
सचिन ने वनडे इंटरनेशनल में 463 मैच खेलकर 18426 रन बनाए हैं. उनके इस स्कोर में 49 शतक शामिल हैं जो कि सर्वश्रेष्ठ हैं. इसी के साथ ही उन्होंने 2016 चौके और 195 छक्के भी जड़े हैं.
सचिन ने ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, केन्या, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने वनडे इंटरनेशनल के शतक लगाए हैं.
The post सचिन तेंदुलकर के अलावा मौजूदा समय के इन 2 खिलाड़ियों के नाम दर्ज है ऐसा रिकॉर्ड जिसके आस-पास नहीं है विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.