Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान ने किया बांग्लादेश का 3-0 से सफाया

स्पोर्ट्स डेस्क:अफगानिस्तान ने स्पिनर राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 3-0 से हराने में सफल रहे हैं। तीन मैचों की सीरीज में राशिद खान ने हर मैच में अपनी गेंदों से बांग्लादेश के ​बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया था। इस सीरीज के बाद अफगान टीम ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।


तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 145 रन का स्कोर बनाया और इस लक्ष्य का पिछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम पांच विकेट पर 144 रन ही बना पाई और तीसरा मैच 1 रन से हार गई। तीन मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज जीतने के बाद अफगानिस्तान ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। इस सीरीज को जीतने के बाद अफगान टीम पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से तीन बार क्लीन स्वीप करके उसके बराबर पहुंच गई है।

इस मैच में मुशफिकुर रहीम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और राशिद खान को मैन ऑफ द सीरीज के लिए चुना गया है। इस सीरीज में राशिद आठ विकेट अपने नाम किए है। अफगानिस्तान टीम ने तीन बार विपक्षी टीमों का 3-0 से सफाया किया है। इस सीरीज से पहले संयुक्त अरब अमीरात और आयरलैंड टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही है।



Herald