Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती सीरीज

खेल डेस्क। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को खेला गया टी20 सीरीज का आखरी मैच भी अफगानिस्तान से 1 रन से जीत लिया। इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान ने सीरीज में बांग्लादेश का सुपड़ा साफ करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम की। गुरुवार को खेले गए इस रोमांचक मैच में अफगानिस्तान के स्टार बॉलर राशिद खान का जादू एक बार फिर बोला जहां उन्होंने शानदार आखरी ओवर डालते हुए बांग्लादेश के मुंह से जीत छिन ली और मैच को मात्र 1 रन से जीतकर सीरीज अपने नाम की।

जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कही ये बड़ी बात!

पहले बल्लेबाजी करनी उतरी अफगानिस्तान की टीम ने छह विकेट पर 145 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पांच विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी और मैच को एक रन से गवाना पड़ा। मैच का सबसे रोमाचंक पल आखरी ओवर रहा जहां बांग्लादेश को जीत के लिए मात्र नौ रनों की आवश्यकता थी।

इस बोर्ड ने घोषित किए कक्षा 12 के साइंस और कॉमर्स के परिणाम, ऐसे करे चेक

उधर अफगानिस्तान की ओर से आखरी ओवर डालने का जिम्मा राशिद खान ने संभाला और शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश मंसूबों पर पूरी तरह पानी फैर दिया। मैच 18 ओवर तक पूरी तरह अफगानिस्तान की झोली में था लेकिन मुशफिकुर रहीम ने 19वें ओवर में करीम जनत की गेंदों पर पांच चौके जड़े और मैच को रोमांचक बना दिया। राशिद ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर मुशफिकुर को आउट कर दिया जबकि महमूदुल्लाह मैच को टाई करने की कोशिश में अंतिम गेंद पर रन आउट हो गए।

पार्टी प्रमुख द्वारा लिया गया कोई फैसला किसी अन्य दल के अध्यक्ष द्वारा नहीं बदला जा सकता :शिवसेना

महमूदुल्लाह ने 38 गेंदों पर 45 रन और मुशफिकुर ने 37 गेंदों पर 46 रन बनाए। राशिद ने 24 रन देकर एक विकेट लिया जबकि मुजीब उर रहमान ने 25 रन पर एक विकेट और करीम ने 44 रन पर एक विकेट लिया। बंगलादेश के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। इससे पहले अफगानिस्तान की पारी में मोहम्मद शहजाद ने 26, कप्तान असगर स्तानिकजई ने 27, समीउल्लाह शेनवारी ने नाबाद 33 और उस्मान गनी ने 19 रनो का योगदान दिया। मुशफिकुर रहीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।