Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोनाल्डो की वापसी से प्रेरित पुर्तगाल ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया

लिस्बन
करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम में वापसी से प्रेरित पुर्तगाल ने यहां विश्व कप के अभ्यास मैच में अल्जीरिया पर 3-0 से जीत दर्ज की। मैच में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के फारवर्ड गोंकालो गुएडेस के दो गोल और स्पोर्टिंग लिस्बन मिडफील्डर ब्रुनो फर्नांडीज के एक गोल दागे। 

यूरोपीय चैम्पियन टीम के लिये यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली है क्योंकि मार्च के बाद से टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। टीम ने पिछले दो दोस्ताना मैचों में ट्यूनिशिया से 2-2 से ड्रा और बेल्जियम से गोलरहित ड्रा खेला था।               

रियाल मैड्रिड की चैम्पियंस लीग फाइनल में लिवरपूल पर मिली जीत के बाद आराम करने के बाद रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिये 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। पुर्तगाली टीम 15 जून को स्पेन के खिलाफ सोची में अपना विश्व कप अभियान शुरू करेगी। अल्जीरियाई टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।