Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

3 महीने बाद मैदान पर वापसी करते ही डेविड वार्नर ने लगा डाले 18 तूफानी छक्के

बॉल टेम्परिंग मामले में फस कर 12 महीने का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बैन लगने के बाद डेविड वार्नर की अब फिर से क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई है. लगभग दो महीने के बाद क्रिकेट फील्ड पर उतरे बाएं हाँथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की.

गुरुवार को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर ओवल मैदान पर एक प्रैक्टिस मैच खेला गया. जिसमें वार्नर ने राष्ट्रीय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए छक्के चौकों की बारिश कर दी. ऐसा लग रहा था जैसा वार्नर अपने बीते कल को भूलकर फिर से क्रिकेट का आनंद उठा रहे हों.

वार्नर ने जड़े 18 छक्के

लम्बे समय के बाद मैदान पर नज़र आए डेविड वार्नर की पारी के बारे में एक दर्शक ने बताया है. उसके मुताबिक डेविड वार्नर ने लगभग 130 रनों की पारी खेली. पूरे सेशन के दौरान वार्नर कई गेंदों को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया. दर्शक ने बताया कि गेंदबाजों का वार्नर के सामने गेंदबाजी करना आसान नही हो रहा था.

दर्शक ने कहा ”मुझे लगता उन्होंने 18 छक्के लगाए. जिसमें से आधे दर्शक दीर्घा में गए. ऐसा लग रहा था उन्होंने टेम्परिंग मामले को पीछे छोड़ दिया है और अब आगे बढ़ गए हैं. जैसे उन्हें कोई परवाह ही नही. वह कई अलग-अलग शॉट लगा रहे थे. जिसमें उनका पसंदीदा शॉट रिवर्स स्वीप भी शामिल था”

मैच के बाद काफी खुश नज़र आए डेविड वार्नर

धमाकेदार बल्लेबाजी करने के बाद डेविड वार्नर विपक्ष के साथ हस्ते मुस्कुराते हुए नज़र आए. साथ ही वह कुछ खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी कर रहे थे.

मालूम हो साउथ अफ्रीका में बॉल टेम्परिंग मामले में दोषी पाए जाए के बाद डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा 12 महीने का बैन लगाया गया है. जबकि वहीं कमरून बैनक्रॉफ्ट नौ महीने के लिए बैन किए गए हैं.

बैन के अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा ये भी बताया गया है कि डेविड वार्नर को अब कभी भी ऑस्ट्रेलिया का कप्तान नही बनाया जाएगा. जब बॉल टेम्परिंग विवाद हुआ था उस समय डेविड वार्नर उपकप्तान थे. टेम्परिंग में सबसे बड़ी भूमिका डेविड वार्नर की ही बताई गयी है.

The post 3 महीने बाद मैदान पर वापसी करते ही डेविड वार्नर ने लगा डाले 18 तूफानी छक्के appeared first on SportzWiki Hindi.