Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पोलार्ड की जगह अगर इन 3 खिलाड़ियों पर RTM का प्रयोग की होती मुंबई इंडियंस तो मिल गया होता प्ले ऑफ में जगह

हाल ही में खत्म हुआ आईपीएल 11 मुंबई इंडियंस के लिए बेहद निराशाजनक सीजन रहा था, जिसमें बड़े खिलाड़ियों के होने के बावजूद भी अच्छा प्रदर्शन करने से नाकाम रहे थे। इस कारण इस बार ये प्लेऑफ़ में भी जगह नहीं बना पाए।

नीलामी में, उन्होंने टीम को मजबूत करने के लिए इविन लुईस, बेन कटिंग इत्यादि को टीम में जगह दी थी, लेकिन उन्होंने अपने 2 आरटीएम कार्डों में से एक का उपयोग करके बड़ी गलती की – वे पहले ही रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को बरकरार रख चुके थे।

पोलार्ड को आरटीएम कार्ड से लिए जाने से कई लोगों को आश्चर्यजनक फैसला लगा था, क्योंकि पोलार्ड टूर्नामेंट से पहले अच्छी फॉर्म में नहीं थे।

तो चलिए आज हम बात करते है उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें कीरोन पोलार्ड की जगह आरटीएम कार्ड से टीम में जगह देनी चाहिए थी।

जोस बटलर

आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने बनाये थे। इस सीजन में इन्होंने 13 मैचों में 548 रन बनाये थे, जिसमें लगातार 5 अर्धशतक भी बनाये थे और सहवाग की बराबरी भी की।

आपको याद दिला दें कि ये पिछले साल मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, लेकिन इस बार न तो इन्हें नीलामी में बोली लगाई और न ही आरटीएम कार्ड का प्रयोग किया। जबकि अगर पोलार्ड की जगह इन्हें मौका दिया होता तो मुंबई को काफी फायदा होने वाला था।

The post पोलार्ड की जगह अगर इन 3 खिलाड़ियों पर RTM का प्रयोग की होती मुंबई इंडियंस तो मिल गया होता प्ले ऑफ में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.