स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज और राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानने वाले अजिंक्य रहाणे आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजिंक्य रहाणे का जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र में हुआ। रहाणे को क्रिकेट के साथ कराटे करना भी पंसद है और कराटे में रहाणे को ब्लैकबेल्ट भी मिला है।
रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में किया और इसके बाद रहाणे टेस्ट मैच के सबसे शानदार खिलाड़ी बन गए है। टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रहाणे पांचवे भारतीय बल्लेबाज हैं। रहाणे ने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रखा है। रहाणे से ज्यादातर टेस्ट मैच विदेश में खेले और वहां शानदार प्रदर्शन किया है।
आईपीएल 2018 में रहाणे राजस्थान रॉयल के कप्तान बने और टीम को प्लेआॅफ तक पहुचाया है। टीम इंडिया में रहाणे "जिंक्स" के नाम से जाने जाते हैं। रहाणे ने आईपीएल 2012 में एक ओवर में 6 चौके लगाए जो आज तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया है। रहाणे ने आईपीएल में एक शतक भी लगाया है।
रहाणे की बल्लेबाजी की तारीफ सचिन ने संन्यास की घोषणा के बाद रहाणे की जमकर तारीफ की और सचिन ने अपने किताब Playing it रहाणे को अच्छा खिलाड़ी बताया है। रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान भी है। अजिंक्य रहाणे ने 26 सितंबर 2014 को अपनी बचपन की दोस्त राधिका धोपवकर से शादी कर ली है।
अजिंक्य रहाणे ने 44 टेस्ट मैचों में 2883 रन बनाए और जिसमें 9 शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए है। वनडे में 90 मैचों में 2962 रन बनाए है। आईपीएल में 126 मैचों में 3427 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने रहाणे को शांत योद्धा भी कहती है।
Herald