वेस्टइंडीज और श्रीलंकाई क्रिकेट टीमों के बीच आखिरी मुकाबला केनिंग्सटन ओवल ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला गया था जिसमें श्रीलंकाई टीम ने बेतरीन तरीके से विंडीज को 4 विकेटों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही सीरीज की समाप्ति 1-1 की बराबरी से हुई है। हालाँकि इस मैच में विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने खूब प्रयास किया, लेकिन फिर भी हार का सामना करना।

ऐसा रहा मैच
इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 204 रन बनाये थे। इसके बाद लंका ने मिलाजुला जवाब देते हुए पहली पारी में महज 154 रन ही बना पायी थी जिसके चलते वेस्टइंडीज को 50 रनों की अच्छी खासी बढ़त मिली थी।
दूसरी पारी में होम टीम विंडीज ने अपने पुराने रिकॉर्ड 2004 के बाद एक और खराब रिकॉर्ड बनाया और महज 93 के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार लंका को जीतने के लिए 144 रनों का लक्ष्य मिला जो इन्होंने 6 विकेट गंवाकर हासिल कर दिया।

हालाँकि श्रीलंकाई टीम की दूसरी पारी में शुरुआत बहुत खराब रही थी और तीसरे दिन की समाप्ति तक 81 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे और मुश्किल में पड़ गयी थी। लेकिन चौथे दिन इन्हें 63 रन की दरकार थी जो 1 और विकेट गंवाकर हासिल कर दिया।

30 साल के इतिहास में बनाया श्रीलंका ने रचा दूसरी बार इतिहास
इसी के साथ आपको बता दें कि यह टेस्ट मैच श्रीलंका की रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया है। जी हाँ, बात यह है कि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने यह टेस्ट मैच बिना मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ के जीता है। बता दें कि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पिछले 30 सालों के क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ के बिना कोई टेस्ट मैच जीता है जो कि एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।
Sri Lanka winning a Test in the last 30 years w/o Muralitharan & Herath in the XI:
vs Bangladesh in 2002, Colombo (SSC)
vs Windies in 2018, Bridgetown#WIvSL— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) June 27, 2018
पिछली बार कब जीता था कोई टेस्ट
वहीं आपको बता दें कि श्रीलंका ने पिछला बार कोई टेस्ट मैच मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ के बिना साल 2002 में कोलम्बो के एसएससी स्टेडियम पर जीता था, जो बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया था और अब वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीम के खिलाफ यह मुकाबला जीता है। इस तरह श्रीलंकाई टीम के लिए वास्तव में बहुत बड़ी जीत है।
The post वेस्टइंडीज पर जीत के साथ श्रीलंका ने बनाया 30 साल में दूसरी बार यह रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.