Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुरी खबर- 31 मैचो में ही 2 शतक और 7 अर्द्धशतक लगाने वाले स्टार भारतीय खिलाड़ी का हुआ आकस्मिक निधन

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच 14 जून को ऐतिहासिक टेस्ट मैच की शुरूआत होने जा रही है। इस मैच के लिए भारतीय टीम के साथ ही अफगानिस्तान की टीमें तो तैयार हैं लेकिन इस बीच क्रिकेट की दुनिया से एक बुरी खबर आयी है।

सौराष्ट्र के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मुलुभा जडेजा ने दुनिया को कहा अलविदा

जी हां अफगानिस्तान और भारत बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच शुरू होने से दो दिन पहले ही भारत के एक पूर्व खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सौराष्ट्र के पूर्व रणजी खिलाड़ी मुलुभा जडेजा ने मंगलवार को अपने निवास पर ही अंतिम सांस ली। मुलुभा जडेजा के घर वालों ने इसकी जानकारी दी।

मुलुभा जडेजा ने 88 साल की उम्र में अपने घर पर ली अंतिम सांस

सौराष्ट्र के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे मुलुभा जडेजा ने अपने घर पर 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुलुभा जडेजा पिछले कुछ समय से अपने घर पर ही बीमार पड़े हुए थे।

सौराष्ट्र और रेलवे के लिए खेले 31 प्रथम श्रेणी मैच

आपको बता दें कि मुलुभा जडेजा सौराष्ट्र की रणजी टीम के लिए खेले हैं साथ ही उन्होंने रेलवे की टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है।  उन्होंने साल 1945 से 1964 के बीच 31 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें उन्होंने 26.92 की औसत से 1373 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए।  जिसमें उनका 110 रनों का हाई स्कोर रहा।

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने मुलुभा के निधन पर जताया शोक

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज के निधन पर शोक व्यक्त किया। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह ने मीडिया रिलीज में कहा कि “गवर्निंग बॉडी के पूर्व क्रिकेटर मुलुभा के निधन से एससीए में हर कोई दुखी है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post बुरी खबर- 31 मैचो में ही 2 शतक और 7 अर्द्धशतक लगाने वाले स्टार भारतीय खिलाड़ी का हुआ आकस्मिक निधन appeared first on SportzWiki Hindi.