क्रिकेट में हर पारी कुछ ख़ास होती है. वही अगर वो पारी वर्ल्ड कप के दौरान खेली जाए तो और ज्यादा ख़ास हो जाती है. चाहे सचिन के पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए वो 98 रन हो या फिर धोनी के वर्ल्ड कप 2011 में बनाए गए 94 रन हो, लेकिन क्या आप को पता है कि क्रिकेट के इतिहास में कुछ पारियां ऐसी भी रही है,दुनिया की महानतम पारियों में से एक माना जाता है.
आज हम आप को ऐसे ही एक पारी के बारे में बताने जा रहें है.
कपिल देव के वो यादगार 175
18 जून के दिन साल 1983 में इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत का दिन बेहद यादगार माना जाता है. आज के दिन वन डे क्रिकेट के सबसे यादगार पारी खेली गई थी . भारत के महानतम आलराउंडर जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप की सबसे यादगार पारी खेली थी.
कपिल देव उस समय खेलने आए थे, जब भारत भारत ने 17 रन पर ही 5 विकेट खो दिए थे. ऐसे में कपिल देव ने 175 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उनकी इस पारी का ही था, भारत ने 60 ओवर में 265 रन बनाए थे.
उनकी इस पारी की वजह से भारत ने जीत हासिल थी और भारत अगले दौरे में गया था. कपिलदेव के इस ऐतिहासिक पारी को जिसकी विडियो रिकॉर्डिंग न करवाने का आज तक आयोजकों को अफसोस है.
सुनील गवास्कर खुद आए थे पानी पिलाने के लिए
उस समय कपिल देव और सुनील गावस्कर के बीच खुद को रोक नही पाए थे और उन्हें मैदान में पानी पिलाने आए थे. ये पल क्रिकेट के सबसे शानदार था, क्योंकि सुनील गवास्कर उस समय दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल होते थे. गावस्कर ने जिस अनूठी खेल भावना का परिचय दिया वह भी इस मैच के रिकॉर्ड न होने के साथ ही दब कर रह गई.
The post 35 साल पहले आज के दिन ही कपिल देव ने खेली थी अपने करियर की सबसे यादगार पारी और फिर भारत बना था विश्व विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.