Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

36 साल की उम्र में शोयब मलिक ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड कि पीछे छुट गये विराट कोहली

पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दो मैचों के टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया. एडिनबर्ग में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान ने 84 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर भी कब्ज़ा कर लिया. इस मैच में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने धमाके दार पारी खेली, जिसका सभी दर्शको ने आनंद उठाया. मलिक ने 22 गेंद पर 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर नाबाद लौटे.

 

 

मलिक ने इस दौरान ट्वंटी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. शोएब भले ही इस पारी में 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरा करने और अपने पचासा से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक मामले में पीछे छोड़ दिया.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शोएब मलिक अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं और उन्होंने विराट को चौथे नंबर पर ढकेल दिया है. मलिक के 1989 रन हो गए हैं, जबकि विराट के खाते में 1983 रन हैं.

 

 

49 रनों की इस पारी के दौरान शोएब मलिक ने पांच छक्के और एक चौका जड़ा. इस तरह से टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम अब 56 छक्के हो गए हैं, जो पाकिस्तान की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं. उनसे आगे बस शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 73 छक्के जड़े हैं। इस मैच के दौरान शोएब ने उमर अकमल को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 55 छक्के हैं.

मालिक जिन 11 रनों से पीछे रह गए है वो आगे आने वाली आस्ट्रेलिया और जिम्बाम्बे के खिलाफ होने वाले मैचों में पूरा कर सकते है. जो उनका एक अलग रिकॉर्ड होगा.

 

 

सरफराज अहमद के नेतृत्व में खेल रही पाकिस्तान की टीम टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर स्थित है, इस सिरीज के पहले 130 रेटिंग पॉइंट थे, जिनमें भी इस सिरीज के बाद परिवर्तन होगा.

36 वर्षीय मालिक अपनी टीम के अनुभवी खिलाड़ी है और टीम में सामंजस्य स्थापित करने का काम करते है. इन्होने अपनी टीम को बहुत बार परेशानी से उबारने का काम किया है .

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो आप खूब कमेंट करे और दबा के शेयर करे ..

 

The post 36 साल की उम्र में शोयब मलिक ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड कि पीछे छुट गये विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.