Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्व कप में 36 साल बाद हुआ ऐसा, जब..

मॉस्को। गत चैंपियन जर्मनी को फीफा विश्वकप के ग्रुप-एफ मुकाबले में रविवार को मैक्सिको के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा। मैक्सिको ने हायरविंग लोजानो के गोल की सहायता से 1-0 की रोमांचक जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया। इससे एक बार तो मौजूदा चैंपियन जर्मनी की नॉकआउट चरण में प्रवेश की राह मुश्किल हो गई है।

विवादों के बीच श्रीलंका को मिली मजबूत बढ़त

जर्मनी को फीफा विश्व कप में 36 साल बाद अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 1982 के विश्व कप में पश्चिम जर्मनी को अपने पहले ही मैच में अल्जीरिया से हार का सामना करना पड़ा था।

FIFA WORLD CUP 2018: स्विटजरलैंड ने ब्राजील को 1-1 ड्रा पर रोका

88 वर्ष के फीफा विश्व कप के इतिहास में यह छठा अवसर है जब चैंपियन टीम को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हो। जर्मनी की टीम ने 2014 विश्व कप जीता था। इससे पहले 2014 के विश्व कप में भी चैम्पियन स्पेन को हॉलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

मैक्सिको टीम की ओर से एकमात्र गोल से हायरविंग लोजानो ने मैच के 34वें मिनट में किया। हायरविंग लोजानो के इस गोल के बाद लुजनिकी स्टेडियम में दर्शक भी इस कदर झूम उठे की पूरा स्टेडियम कान फाड़ देने वाली आवाज से गुंजायमान हो उठा।

क्वालिफाइंग में शानदार प्रदर्शन कर खिताबी दावेदार के रूप में उतरी चार बार की चैंपियन जर्मन टीम विश्वकप के पहले मैच ही में उतनी मजबूत दिखाई नहीं दी जिसकी उम्मीद की जा रही थी, जबकि मैक्सिको के खिलाडिय़ों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।

अब इस कप्तान पर लगा गेंद से छेड़छाड़ का आरोप

मैच के पहले हाफ में पिछड़ जाने के बाद जर्मन टीम ने बराबरी के गोल के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकी। एक समय जर्मनी के टोनी क्रूस गोल करने के करीब पहुंच गए, लेकिन फ्री किक पर उनका शॉट गोलकीपर गुइलेर्माे ओचाओ के बार को छूकर निकल गया।