Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेन्द्र सिंह धोनी ने खोला अपनी फिटनेस का राज इस वजह से 37 साल की उम्र में भी दीखते है फिट

फिटनेस…. एक ऐसा शब्द जो खेल की दुनिया में सफलता हासिल करने का सबसे बड़ा मूलमंत्र होता है। फिटनेस वैसे तो एक इंसान के लिए बहुत जरूरी होती है लेकिन खेल के मैदान में फिटनेस का एक अहम किरदार होता है। इसी तरह से फिटनेस को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की पिछले कुछ समय से मानसिकता ही बदल गई है।

फिटनेस को लेकर विराट कोहली हैं बहुत गंभीर, कई फेवरेट चीजों का किया त्याग

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही गंभीर है। विराट कोहली की मैदान में फिटनेस देखते ही बनती है जिसका कोई जवाब ही नहीं है लेकिन इसके पीछे विराट कोहली का बहुत बड़ा बलिदान है। विराट कोहली पिछले पांच सालों से तली-भुनी चीजों के साथ ही अपने सबसे फेवरेट डिश बटर चिकन तक को छोड़ दिया है।

महेन्द्र सिंह धोनी भी फिटनेस के मामले में हैं बहुत आगे

विराट कोहली अपने आपको फिट रखने के लिए जब इन सारी चीजों को छोड़ सकते हैं जो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्यों नहीं? महेन्द्र सिंह धोनी भले ही टेस्ट क्रिकेट तो नहीं खेल रहे हैं लेकिन वनडे और टी-20 क्रिकेट में वो भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की फिटनेस भी मैदान में विराट कोहली से कम नजर नहीं आती है। धोनी विकेट के पीछे और विकेट के बीच बहुत ही तेज हैं।

धोनी ने समय के साथ कई चीजों को छोड़ा

महेन्द्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में संन्यास के बाद अपने आहार में काफी बड़ा बदलाव किया है। धोनी भी कई चीजों को त्याग कर चुके हैं। धोनी भी अपने आपको चुस्त और तंदरूस्त रखने के लिए बटर चिकन, मिल्स शेक, नान और कोल्ड्रिंग्स जैसी कई चीजों को छोड़ चुके हैं।

बटर चिकन छोड़ धोनी ने शुरू किया कबाब

धोनी ने अपनी डाइट को लेकर एक कार्यक्रम के दौरान मुंबई में कहा कि “हां खाने की आदतें बदली हैं। जब मैंने अपनी शुरूआत की थी तो बटर चिकन होता था, नान और मिल्क शेक के साथ बहुत सारी चॉकलेट्स और सोफ्ट ड्रिंग्स होती थी । एक बार जब 28 साल का हो गया तो चॉकलेट बंद हो गई । टेस्ट क्रिकेट के बाद सभी हेल्दी फूड आए जिसमें ब्रेड, कबाब और ऐसी चीजें शामिल हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post महेन्द्र सिंह धोनी ने खोला अपनी फिटनेस का राज इस वजह से 37 साल की उम्र में भी दीखते है फिट appeared first on SportzWiki Hindi.