आईपीएल 2018 समाप्त हो चुका है लेकिन हसीन यादें अभी भी जिंदा है। यह सीजन इंग्लैंड के विकेटकीपर और बल्लेबाजी जोस बटलर के लिए खास था। बटलर इस सीजन दमदार प्रदर्शन किया। वहीं एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। आधे आईपीएल में बटलर को निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जा रहा था, लेकिन बाद में उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा गया।
क्रम में परिवर्तन होने के बाद बटलर ने तूफानी बल्लेबाजी की। एक शो के दौरान जोस बटलर ने अपने दो पंसदीदा आईपीएल क्रिकेटर के नाम बताएंगे हैं। शो का एक वीडियो राजस्थान रॉयल्स की टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल में अपलोड किया गया है।
बटलर के नाम लगातार पांच अर्धशतक

इस आईपीएल में बटलर का बल्ला जमकर चला। बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बटलर ने राजस्थान रॉयल्स को अपे दम पर प्वेऑफ मुकाबले तक ले गए। इस साल बटलर ने आईपीएल में लगातार पांच अर्धशतक जड़े हैं।
वीरेंद्र सहवाग के बाद ऐसा कारनामा करने वाले बटलर दूसरे खिलाड़ी हैं। बटलर को प्लेऑफ मुकाबला खेले बिना ही अपने देश टेस्ट मैच खेलने के लिए वापस जाना पड़ा।
ये दिग्गज है बटलर के फेवरेट खिलाड़ी

दिग्गज बल्लेबाज और विकेटकीपर बटलर का फेवरेट खिलाड़ी कौन होगा? इसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। एक शो के दौरान एंकर रोशेल राव ने बटलर के कई सवाल दागे। जिनके उत्तर भी बटलर दे रहे थे। इस दौरान बटलर ने अपने दो फेवरेट आईपीएल खिलाड़ी के बारे में बी बताया।
इसका एक वीडिया राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट में पड़ा हुुआ है। बटलर ने किसी भी हिचकिचाहट के बिना अपने फेवरेट खिलाड़ी के रूप में विराट कोहली और एमएस धोनी का नाम लिया।
ये भारतीय है फेवरेट गेंंदबाज

जोस बटलर खुद विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। शायद इसी वजह से उन्होंने एमएस धोनी की प्रशंसा की होगी। वहीं कोहली का सवाल है,तो उनका खेल अपने नाम में अलग स्तर का है और वो बहुत प्रभावशाली हैं। वहीं अपने फेवरेट गेंदबाज का भी खुलासा किया। जोस बटलर के फेवरेट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। वहीं उन्हें भारतीय खाने में पनीर और करी काफी पंसद है।
इस सीजन बटलर ने 13 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान बटलर ने 54.80 की औसत से 548 रन बनाए। इस दौरान बटलर ने लगातार पांच अर्धशतक भी जड़े है। कुलमिलाकर बटलर का यह सीजन काफी रोमांचकारी रहा है।
The post जॉस बटलर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को बताया अपना फेवरेट, चौका सकता है तीसरा नाम appeared first on SportzWiki Hindi.