Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: रोमांचक मैच में बांग्लादेश महिला टीम ने भारत को 3 विकेटों से हराया, बनी चैंपियन

महिला टी20 एशिया कप टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के मध्य क्वालालंपुर में खेला जा रहा है जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 112 रन बनाये थे। इसके बाद बांग्लादेश ने यह लक्ष्य अंतिम गेंद पर तीन विकेटों से हासिल कर दिया।

 

इससे पहले आपको बता दें कि आज के इस निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश महिला टीम की कप्तान सलमा खातून ने टॉस जीता था जिसके बाद उन्होंने गेंदबाजी का फैसला लिया था।

कैसी रही भारतीय पारी

इस फाइनल मुकाबले में आज भारत की शुरुआत बहुत खराब रही क्योंकि अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज 11 और स्मृति मंधाना 7 रन बनाकर आउट हो गयी। इन दो बड़े झटकों के कारण भारत की स्थिति खराब थी, लेकिन बाद में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की पारी खेली और आखिरी गेंद पर बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गयी। लेकिन उन्होंने 56 की उम्दा पारी खेली जिसके कारण भारतीय महिला टीम का स्कोर 112 पहुँच पाया।

कुछ इस प्रकार दिया बांग्लादेश महिला टीम ने जवाब

113 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश महिला टीम ने यह लक्ष्य आखिरी पर हासिल कर दिया। हालाँकि भारतीय महिला टीम ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में जीत हासिल कर दी। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी में इस मैच में सबसे ज्यादा निगार सुल्ताना ने 27 रनों की पारी खेली।

वहीं इस फाइनल मैच में भारत की तरफ से गेंदबाजी में पूनम यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 9 रन दिए और 4 विकेट लिए। इनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी एक बड़ा विकेट चटकाया। लेकिन आखिर में बांग्लादेश महिला टीम के बल्लेबाजी क्रम ने अच्छी बल्लेबाजी दिखाते हुए मुकाबला रोमांचक रूप से जीत लिया। इसी के साथ बांग्लादेश की टीम ने यह एशिया कप का फाइनल जीत लिया है।

 

The post एशिया कप: रोमांचक मैच में बांग्लादेश महिला टीम ने भारत को 3 विकेटों से हराया, बनी चैंपियन appeared first on SportzWiki Hindi.