Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा को पछाड़ कोहली को कड़ी टक्कर दे रहा ये अफगान बल्लेबाज, 3 विराट रिकॉर्ड ध्वस्त

भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम लेते ही मन में दिग्गज खिलाड़ी और रिकॉर्डों के मसीहा की तस्वीर उभर कर आती है। कोहली इन दिनों दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज है। कोहली की कामयाबी इतनी है कि उनके आस-पास भी कई क्रिकेटर नहीं टिकते हैं।

वहीं अफगानिस्तान का एक ऐसा क्रिकेटर भी है, जो कोहली के तीन रिकॉर्ड तोड़ चुका है और उसकी निगाह अगले रिकॉर्ड पर है। आइए जानते हैं आखिर ये खिलाड़ी है कौन?

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने शहजाद

गुरूवार को देहरादून में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मैच में राशिद खान की फिरकी एक बार फिर खूब चली।

अफगानिस्तान अपना अगला मुकाबला 14 जून से भारत के खिलाफ खेलेगा। हालांकि बांग्लादेश सीरीज के दौरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। रनों के मामले में शहजाद ने कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

इन दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा और जेपी डुमिनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा के नाम 79 टी-20 मैचों में 1852 रन दर्ज हैं। वहीं जेपी डुमिनी के नाम 76 टी-20 मैचों में 1822 रन दर्ज हैं। अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने अभी तक 63 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1906 रन बनाए है।

कोहली से 77 रन है दूर

अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद टी-20 क्रिकेट में रनों के मामले में कोहली से सिर्फ 77 रन पीछे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 57 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1983 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर मोहम्मद शहजाद टी-20 क्रिकेट में भारतीय कप्तान के आंकड़े का पीछा कर रहे हैं।

इन तीन मामलों में कोहली को छोड़ा पीछे

अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद की पहचान अब  टी-20 फार्मेट में दिग्गज बल्लेबाज के रूप में होने लगी है। आंकड़ों पर नजर डाले तो मोहम्मद शहजाद विराट कोहली से ज्यादा चौके और छक्के लगा चुके हैं। कोहली के नाम टी-20 फार्मेट में जहां 210 चौके दर्ज हैं तो वहीं शहजाद 216 चौकों के साथ कोहली से आगे हैं।

अगर बात छक्कों की करें तो कोहली इस मामले में पीछे हैं। शहजाद के नाम 70 छक्के दर्ज हैं और कोहली यह कारनामा सिर्फ 41 बार ही कर पाए हैं। विराट कोहली टी-20 इंटरनेशनल मैच में अभी तक एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। कोहली का सर्वाधिक स्कोर 90 रन है। वहीं मोहम्मद शहजाद ने 118 रन की नाबाद पारी खेली है।

The post रोहित शर्मा को पछाड़ कोहली को कड़ी टक्कर दे रहा ये अफगान बल्लेबाज, 3 विराट रिकॉर्ड ध्वस्त appeared first on SportzWiki Hindi.