Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है इन 3 भारतीय खिलाडियों का नाम

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया में हर कोई व्यक्ति कोई ऐसा काम करना चाहता है जिससे उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सके। हालांकि, उनमें से केवल कुछ लोग ही इस प्रतिष्ठित सूची में अपना नाम शामिल करवा पाने में सक्षम होते है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो कि इस लिस्ट में अपना नाम बनाने में सफल रहा है। कई क्रिकेट खिलाड़ियों का नाम उनके शानदार प्रदर्शन और अन्य कारणों से इस लिस्ट में शामिल किया गया है। आज हम आपको ऐसे 3 भारतीय खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे है जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है -

महेंद्र सिंह धोनी (सबसे महंगा बैट) - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अपने उस बैट की वजह से इस सूची में रिकॉर्ड धारकों में से एक हैं, जिससे उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल मैच में विजयी छक्का लगाया था।

बाद में लंदन में धोनी द्वारा आयोजित "ईस्ट मीट्स वेस्ट" नामक एक कार्यक्रम में, यह बैट आरके ग्लोबल शेयर्स द्वारा £100,000 (लगभग 9 लाख रूपये) में खरीदा गया था। फंड का इस्तेमाल धोनी की पत्नी के चैरिटेबल संगठन साक्षी फाउंडेशन के विकास के लिए किया गया था जो कि भारत में गरीब बच्चों के लिए काम करता है।

राजा महाराजा सिंह - बॉम्बे के गवर्नर, राजा महाराज सिंह ने क्रिकेट के लिए अपने जुनून को बहुत देर से महसूस किया। कथपुरा रॉयल फैमिली से आने वाले महाराजा सिंह ने 72 साल और 192 दिनों की उम्र में अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की और क्रिकेट के इतिहास सुनहरा पन्नों में अपना नाम लिखा।

यह मैच गवर्नर इलेवन और राष्ट्रमंडल इलेवन के बीच आयोजित किया गया था। महाराजा सिंह गवर्नर इलेवन टीम के कप्तान थे और मैच के पहले दिन नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आये और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए और बाद में फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए।

विराग मरे - विराग मरे जो कि वडा पाव स्टाल चलाते थे, अपने क्रिकेट करियर को जारी रखने के लिए पुणे से मुंबई शिफ्ट हो गए। 24 दिसंबर 2015 को यह 24 वर्षीय क्रिकेट गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब रहा। विराग ने क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबे व्यक्तिगत नेट-सत्र का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उन्होंने पिछले रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3 दिन और दो रात तक बल्लेबाजी की। करवे नगर में महालक्ष्मी लॉन्स में खेलते हुए, मरे ने 22 दिसंबर को अपना नेट सत्र शुरू किया और 50 घंटे, पांच मिनट और 51 सेकंड में 2,447 ओवरों का सामना किया। इसी के साथ विराग ने डेव न्यूमैन और रिचर्ड वेल्स के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 48 घंटे तक बल्लेबाजी की थी।



Herald